ChatGPT से “Please” और “Thank You” बोलना कितना महंगा पड़ता है OpenAI को?

Updated:
विज्ञापन

चैटजीपीटी डाउन, दुनियाभर में आउटेज, यूजर्स प्रभावित

OpenAI CEO Sam Altman ने बताया कि ChatGPT पर शिष्ट शब्दों का जवाब देने में कंपनी को लाखों डॉलर की बिजली खर्च करनी पड़ती है.

विज्ञापन

ChatGPT Thank You Cost: जब आप ChatGPT से बात करते हुए “Please” या “Thank You” जैसे शिष्ट शब्द इस्तेमाल करते हैं, तो यह सिर्फ अच्छे मैनर्स नहीं दिखाता — बल्कि OpenAI को $$$ में खर्च भी आता है!

कितना खर्च?

OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन ने हाल ही में बताया कि ऐसे विनम्र शब्दों के साथ किए गए हर बातचीत में कंपनी को बिजली के खर्च के तौर पर लाखों डॉलर चुकाने पड़ते हैं. वजह? हर बार ChatGPT जवाब देने के लिए गिनती में नहीं, अरबों डेटा पॉइंट्स प्रोसेस करता है, चाहे वह किसी बड़े सवाल का जवाब हो या सिर्फ “You’re welcome” कहना.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

टेक टिप्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

2024 में एआई डेटा सेंटर्स की बिजली खपत

  • दुनिया भर में AI डेटा सेंटर्स ने 2024 में करीब 415 टेरावॉट-ऑवर्स (TWh) बिजली की खपत की.
  • यह इतनी बिजली है कि इससे पूरे भारत के कई राज्यों को एक साल तक रोशन किया जा सकता है!

तो अब क्या “Thank You” नहीं बोलें?

नहीं! सैम ऑल्टमैन ने ये बात मजाकिया अंदाज में कही थी, ताकि लोगों को बताया जा सके कि AI कितना भारी इंफ्रास्ट्रक्चर मांगता है.
आप आराम से शिष्ट भाषा का प्रयोग करते रहें, पर साथ ही AI के एनर्जी यूसेज को लेकर सचेत रहना भी जरूरी है.

आपके लिए बोनस फैक्ट

ChatGPT जैसे बड़े भाषा मॉडल हर बार जवाब देने के लिए जितना काम करते हैं, वो एक स्मार्टफोन को पूरे दिन चलाने से कहीं ज्यादा एनर्जी लेता है.

यह भी पढ़ें: 17 डॉक्टर हुए फेल, ChatGPT ने सुलझाया 4 साल के बच्चे की बीमारी का रहस्य

यह भी पढ़ें: AI वाली लड़की ने उड़ाए होश! डेटिंग ऐप पर 2 घंटे में 2700+ लड़कों ने किया प्यार का इजहार

यह भी पढ़ें: देश में पहली AI टीचर की एंट्री! सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ा रही ‘ईको’

यह भी पढ़ें: AI ने बना डाली पूरी फिल्म! बिना किसी एक्टर–डायरेक्टर ‘Love You’ ने रच दिया इतिहास

विज्ञापन
राजीव कुमार

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola