5 रुपये रोजाना खर्च पर सालभर चलेगा सिम, जियो का सबसे सस्ता प्लान कितना फायदेमंद?

Updated:
विज्ञापन

जियो का बेस्ट वैल्यू प्लान, कॉलिंग और SMS अनलिमिटेड

जियो का 1748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 336 दिन की वैलिडिटी देता है. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 3600 SMS और ऐप्स का ऐक्सेस शामिल है. रोजाना खर्च मात्र 5 रुपये पड़ता है.

विज्ञापन

भारत में मोबाइल यूजर्स हमेशा ऐसे रिचार्ज प्लान की तलाश में रहते हैं, जो कम कीमत में ज्यादा वैल्यू दे सके. जियो ने अपने पोर्टफोलियो में कई तरह के प्रीपेड प्लान शामिल किए हैं, लेकिन इनमें से एक प्लान खासतौर पर चर्चा में है क्योंकि यह लगभग पूरे साल की वैलिडिटी देता है और रोजाना का खर्च बेहद कम पड़ताहै.

विज्ञापन

1748 रुपये का सालाना रिचार्ज

जियो का यह प्रीपेड प्लान 1748 रुपये में आता है. इसकी वैलिडिटी 336 दिन है, यानी लगभग एक साल तक आपको दोबारा रिचार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलता है. इसके अलावा 3600 SMS भी दिए जाते हैं, जिन्हें पूरे वैलिडिटी पीरियड में इस्तेमाल किया जा सकता है.

ऐप्स और डिजिटल बेनिफिट्स

जियो के इस रिचार्ज में कंपनी के ऐप्स का ऐक्सेस भी शामिल है. यानी आप माय जियो पोर्टल या ऐप से एंटरटेनमेंट और अन्य डिजिटल सर्विसेज का लाभ उठा सकते हैं.

रोजाना खर्च मात्र 5 रुपये

अगर इस प्लान की कीमत को दिनों में बांटा जाए तो रोजाना का खर्च लगभग 5.2 रुपये आता है. यह उन यूजर्स के लिए बेहद किफायती है जो लंबे समय तक बिना झंझट रिचार्ज करना चाहते हैं.

कहां से मिलेगा यह प्लान

यह रिचार्ज माय जियो ऐप और पोर्टल पर उपलब्ध है. इसके लिए यूजर्स को मोबाइल कैटेगरी में जाकर प्रीपेड और वैल्यू सेक्शन चुनना होगा.

ध्यान रहे, ऊपर बताये गए पैक्स में किसी भी वक्त बदलाव संभव है. ऐसे में कोई भी रिचार्ज पैक चुनने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट से जरूर कंफर्म कर लें.

यह भी पढ़ें: बजट में 5G का मजा: देखें जियो के सस्ते प्रीपेड प्लान्स, कॉलिंग और डेटा दोनों अनलिमिटेड

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola