5000mAh बैटरी और 13MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Lava Bold N2, जानें अन्य फीचर्स प्राइस

Published by : Ankit Anand Updated At : 17 Feb 2026 5:44 PM

विज्ञापन

LAVA Bold N2

लावा ने इंडिया में अपना नया बजट फोन Lava Bold N2 लॉन्च कर दिया है. इसकी कीमत सिर्फ 7,499 रुपये रखी गयी है. ये फोन 6.75 इंच का 90Hz डिस्प्ले लेकर आता है. साथ में Unisoc SC9863A प्रोसेसर, 4GB RAM, और Android 15 Go इसमें मिलते हैं.

विज्ञापन

लावा ने इंडिया में अपना नया बजट स्मार्टफोन Bold N2 लॉन्च कर दिया है. ये फोन पिछले साल आए Lava Bold N1 का अपग्रेड वर्जन है. Bold N2 में 5000 mAh की जबरदस्त बैटरी और 13MP का प्राइमरी कैमरा है. वैसे, Bold N2 लॉन्च होने के बाद लावा ने एक और बजट फोन Lava Yuva 3 भी हाल ही में पेश किया था. लावा इस बजट सेगमेंट में धीरे-धीरे अपना दम दिखा रहा है. आइए इस फोन के फीचर्स और प्राइस पर एक नजर डालते हैं.

डिस्प्ले और डिजाइन 

Lava Bold N2 में 6.75 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है और इसकी रिफ्रेश रेट 90Hz की है. ऊपर की तरफ वाटरड्रॉप स्टाइल का नॉच है, जिसमें फ्रंट कैमरा लगा है. कंपनी के अनुसार फोन को IP64 रेटिंग मिली है. मतलब धूल और हल्के पानी की छींटों से ये सेफ रहेगा. बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है, जिससे फोन जल्दी और आसानी से अनलॉक हो जाता है.

परफॉरमेंस और सॉफ्टवेयर 

Lava Bold N2 में दिलचस्प परफॉर्मेंस है. इसके अंदर Unisoc SC9863A प्रोसेसर है, जो ऑक्टा-कोर है और खासकर एंट्री-लेवल फोन के लिए बनाया गया है. फोन में 4GB RAM दिया गया है और अगर जरूरत पड़े तो आप इसे वर्चुअल RAM के जरिए 4GB तक और बढ़ा सकते हैं.

सॉफ्टवेयर की बात करें तो Bold N2 Android 15 Go edition पर चलता है. Lava का कहना है कि फोन का इंटरफेस बहुत साफ-सुथरा है, यानी कोई परेशान करने वाले ऐड्स या फालतू ऐप्स आपको नहीं मिलेंगे.

कैमरा और बैटरी

अगर बात करें फोटोग्राफी की, तो Lava Bold N2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है. इसमें 13MP का प्राइमरी कैमरा है. दूसरा कैमरा भी है, लेकिन उसकी स्पेसिफिकेशन्स अभी डिटेल में नहीं बताई गई हैं. सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

बैटरी की बात करें तो फोन में 5,000mAh की दमदार बैटरी है. Lava इसे खासतौर पर उन यूजर्स के लिए हाइलाइट करता है जो बार-बार चार्ज किए बिना पूरे दिन फोन इस्तेमाल करना चाहते हैं.

कितनी है कीमत?

Lava Bold N2 की कीमत भारत में 7,499 रुपये रखी गई है. ये फोन 4GB RAM और 64GB स्टोरेज के साथ आता है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं, तो ये 27 फरवरी से सिर्फ Amazon पर उपलब्ध होगा.

यह भी पढ़ें: Realme ला रहा नया बजट मॉडल, मिलेगी दमदार बैटरी और स्लिम डिजाइन

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola