Sarvam AI: भारत का पहला AI मॉडल बनाएगी यह स्टार्टअप, सरकार से मिली 200 करोड़ रुपये की मदद

Published by : Ankit Anand Updated At : 27 Apr 2025 1:36 PM

विज्ञापन

Sarwam AI

Sarvam AI भारत का पहला लार्ज लेंग्वेज मॉडल (LLM) को विकसित करेगा, जिसमें उन्नत तर्क, वॉयस और बहुभाषी क्षमताएं होंगी. यह परियोजना इंडिया एआई मिशन के तहत विकसित की जाएगी.

विज्ञापन

भारत के AI सपनों को नई उड़ान देने वाली एक बड़ी पहल के तहत सरकार ने शनिवार को Sarvam AI नाम की कंपनी को देश का पहला स्वदेशी एआई फाउंडेशनल मॉडल विकसित करने के लिए चुना है. यह कंपनी देश का पहला लार्ज लेंग्वेज मॉडल (LLM) विकसित करने की योजना बना रही है. यह AI मॉडल भारतीय भाषाओं को समझने, तर्क करने और भारत की विशाल जनसंख्या के लिए विशेष रूप से अनुकूलित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम होगा.

आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्राप्त 67 प्रस्तावों में से Sarvam AI पहला स्टार्टअप है जिसे इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले समय में 2-3 और स्टार्टअप्स को इस पहल से जोड़ा जाएगा.

Sarvam AI कंपनी का इतिहास 

जुलाई 2023 में विवेक राघवन और प्रतीक कुमार द्वारा शुरू की गई स्टार्टअप कंपनी ‘सर्वम’ जनरेटिव एआई (Generative AI) पर काम कर रही है. इससे पहले दोनों आईटी कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नंदन नीलेकणी के समर्थन वाले AI4Bharat प्रोजेक्ट से जुड़े थे. सर्वम का फोकस खासतौर पर नए एआई मॉडल बनाने और कंपनियों के लिए इन्हें तैयार करने और इस्तेमाल करने का प्लेटफॉर्म देने पर है.

यह भी पढे़: मुकेश अंबानी भारत के घर-घर में पहुंचाएंगे एलन मस्क का इंटरनेट, जियो स्टोर्स में मिलेगा स्टारलिंक का सामान

4,000 GPU की मिलेगी ताकत

एआई स्टार्टअप सर्वम ने घोषणा की है कि उसका आगामी एआई मॉडल तर्क करने में सक्षम होगा, वॉइस इंटरफेस के लिए डिजाइन किया जाएगा और भारतीय भाषाओं के अनुकूल काम करेगा. मॉडल के निर्माण के लिए कंपनी को अगले छह महीनों तक 4,000 ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (GPU) का एक्सेस उपलब्ध कराया जाएगा. सरकार द्वारा चयनित कुछ विशेष कंपनियों से ही सर्वम को भारत में स्थापित होने वाले एआई डेटा सेंटर्स के लिए ये GPU मुहैया कराए जाएंगे.

सरकार से Sarvam AI को 200 करोड़ रुपये की मदद

भारत सरकार ने Sarvam AI को लगभग 200 करोड़ रुपये मूल्य के GPU प्रदान करने का फैसला किया है. इस सहायता का उद्देश्य कंपनी को अपने प्रोजेक्ट्स को सफलतापूर्वक पूरा करने में समर्थन देना है. साथ ही, इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल की ट्रेनिंग के लिए जरूरी डेटा भारत में ही जमा किया जा सकेगा, जिससे देश के AI क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण बढ़त मिलेगी.

टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola