ePaper

Dhanbad Road Accident: धनबाद में सड़क हादसा, एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल, गम में बदलीं समारोह की खुशियां

Updated at : 11 May 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad Road Accident

सड़क हादसे में घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Dhanbad Road Accident: धनबाद जिले के इसरी में आज रविवार को ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से झरिया के एक परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. वे पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ऑटो से सरिया जा रहे थे. टोचन वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया. घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

Dhanbad Road Accident: धनबाद-धनबाद जिले के इसरी में आज रविवार को सड़क हादसा हो गया. इसमें झरिया के एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया गया. पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए सभी ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान वाहन की टक्कर से ऑटो पलट गया. हादसे में खुशियां गम में बदल गयीं.

ऑटो से सरिया जाने के दौरान हुआ हादसा


इसरी में ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होने से झरिया चार नंबर के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. रविवार की सुबह झरिया के रहने वाले परिवार के सदस्य सरिया में आयोजित पारिवारिक समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे. धनबाद से ट्रेन के जरिए सभी हजारीबाग पहुंचे. यहां से वे ऑटो से सरिया जा रहे थे. इसी दौरान इसरी के पास टोचन वाहन ने ऑटो को टक्कर मार दी. इससे ऑटो मौके पर ही पलट गया.

ये भी पढ़ें: Comrade Mohan Bhai: नहीं रहे कॉमरेड मोहन भाई, RIMS को देह दान कर पेश की मिसाल, CPM नेताओं ने जताया शोक

धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर


सड़क हादसे में ऑटो पर सवार झरिया चार नंबर बस स्टैंड निवासी लालपरी देवी, रंजीत रवानी, गायत्री देवी, मंजू देवी, सोनी देवी, रीना कुमारी, खुशबू देवी, रवि कुमार, अंशु कुमार और करीना कुमारी घायल हो गयीं. स्थानीय पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिरनी सीएचसी ले जाया गया. घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए वहां से धनबाद के एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया.

ये भी पढ़ें: Road Accident In Dhanbad: धनबाद में बड़ा हादसा, पिकअप वैन पलटने से गिरिडीह के 30 मजदूर घायल, 8 की हालत गंभीर

ये भी पढ़ें: Jharkhand Weather: झारखंड के 3 जिलों में 3 घंटे के अंदर बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, वज्रपात का अलर्ट

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola