हर मौके पर चमकेगा लुक, व्हाइट कुर्ती के साथ ट्राई करें ये दुपट्टे

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 01 Mar 2026 10:41 AM

विज्ञापन

Dupatta With White Kurti Ideas (AI Image)

सफेद कुर्ती एक सिंपल और क्लासी आउटफिट ऑप्शन है. लेकिन हर बार सिर्फ व्हाइट कुर्ती पहनने से लुक थोड़ा सिंपल लग सकता है. ऐसे में सही दुपट्टा आपके पूरे लुक को पूरी तरह बदल सकता है.

विज्ञापन

व्हाइट कुर्ती अधिकतर लड़कियों के पास होती है. अगर आप भी सिंपल सी व्हाइट कुर्ती को अच्छे से स्टाइल करना चाहती हैं तो आप इसे अलग-अलग दुपट्टे के साथ स्टाइल कर सकते हैं. इससे आप सिंपल व्हाइट कुर्ती को थोड़ा खास बना सकती हैं. यहां आप कुछ दुपट्टा आइडियाज के बारे में जान सकती हैं. 

फुलकारी दुपट्टा

सिंपल व्हाइट कुर्ती के साथ आप फुलकारी दुपट्टा ओढ़ सकती हैं. फुलकारी दुपट्टा आपकी सिंपल व्हाइट कुर्ती को बेहद आकर्षक और रॉयल लुक देने का शानदार तरीका है. आप इसे एक साइड पिन करके या खुले अंदाज में कंधों पर डालकर कैरी कर सकती हैं. हल्की ज्वेलरी और सिंपल मेकअप के साथ आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं. 

डार्क ब्लू दुपट्टा

व्हाइट कुर्ती के साथ डार्क ब्लू दुपट्टा खिलकर सामने आता है और पूरे आउटफिट को क्लासी टच देता है. आप भी होली पर डार्क ब्लू दुपट्टा को ट्राई कर सकती हैं. आप इसमें प्लेन या वर्क वाले दुपट्टे को ले सकती हैं. गोल्डन या सिल्वर बॉर्डर वाला डार्क ब्लू दुपट्टा और भी ज्यादा आकर्षक लगता है. 

रेड मिरर वर्क दुपट्टा

सफेद और लाल रंग का कॉम्बिनेशन देखने में बहुत खूबसूरत लगता है. रेड मिरर वर्क दुपट्टा व्हाइट कुर्ती या सूट के साथ पहनने पर आपके लुक में चार चांद लगा देता है. गहरे लाल रंग पर सजे छोटे-छोटे शीशे रोशनी पड़ते ही खूबसूरती से चमकते हैं, जिससे आपका लुक और भी ज्यादा आकर्षक लगता है. त्योहार या किसी फंक्शन में आप इस कॉम्बिनेशन को ट्राई कर सकती हैं. 

पर्पल एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा

व्हाइट कुर्ती के साथ पर्पल एम्ब्रॉयडरी दुपट्टा एक बेहद खूबसूरत और एलीगेंट कॉम्बिनेशन है. ये सिंपल होते हुए भी बेहद आकर्षक लुक देता है. ये आउटफिट फेस्टिव फंक्शन, पूजा, फैमिली गेट-टुगेदर या डे टाइम पार्टी के लिए परफेक्ट है.

यह भी पढ़ें: लुक को चार चांद लगाने के लिए देखें रेड साड़ी डिजाइन का कलेक्शन

यह भी पढ़ें: Very Simple Mehndi Design For Hand: अपने हाथों को सजाएं आर्टिस्ट की तरह, यहां देखें सिंपल मेहंदी डिजाइन 

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola