घर में सुनाई देने वाली ये 5 आवाजें मानी जाती हैं बेहद शुभ, सुख-समृद्धि और खुशियों का देती हैं संकेत

Updated:
विज्ञापन
vastu tips on auspicious noises Ai image

vastu tips on auspicious noises Ai image

Vastu Tips: क्या आपने कभी सोचा है कि आपके घर में सुनाई देने वाली कुछ आवाजें भी शुभ संकेत हो सकती हैं? वास्तु शास्त्र में ऐसी कई आवाजों का जिक्र मिलता है, जिन्हें पॉजिटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि और अच्छे समय का संकेत माना गया है. तो चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 शुभ आवाजों के बारे में विस्तार से.

विज्ञापन

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी गहरा बताया गया है. कहा जाता है कि अगर किसी भी कार्य को करने से पहले या उसे करते समय इसमें बताए गए नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो इसके परिणाम काफी सुखद होते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि लेकर आते हैं. वहीं, अगर इन नियमों को नजरअंदाज किया जाए, तो देखते ही देखते जीवन में परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में सिर्फ दिशाओं या फिर घर में रखी चीजों का ही जिक्र नहीं मिलता, बल्कि इसमें घर के माहौल और घर से आने वाली अलग-अलग तरह की आवाजों का भी जिक्र किया गया है. घर से आने वाली इन आवाजों को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि कुछ आवाजें ऐसी भी होती हैं जो पॉजिटिव एनर्जी, सुख-समृद्धि और मिलने वाले शुभ समाचार का संकेत मानी जाती हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही 5 शुभ आवाजों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.

vastu tips on lucky noises from home
vastu tips on lucky noises from home

मंदिर की घंटी या शंख की आवाज

वास्तु शास्त्र की मानें तो सुबह या फिर शाम के समय अगर आपके घर के आसपास मंदिर की घंटी या शंख की आवाज सुनाई दे, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस तरह की शुभ आवाजें वातावरण में मौजूद निगेटिव एनर्जी को कम करती हैं और साथ ही पॉजिटिव एनर्जी के फ्लो को बढ़ाने का काम करती हैं. यह भी माना जाता है कि ऐसी आवाजें घर में सुख-शांति, मेंटल पीस और शुभ समाचार आने का संकेत हो सकती हैं.

ये भी पढ़ें: मोरपंख की असली ताकत जानकर रह जाएंगे हैरान, किस्मत और जिंदगी बदलनी है तो इसे घर की इन जगहों पर जरूर रखें

पक्षियों की मधुर चहचहाहट

अगर सुबह के समय आपके घर के आंगन, बालकनी या फिर खिड़कियों के पास पक्षियों की मधुर चहचहाहट सुनाई दे, तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार इस तरह की आवाज घर में पॉजिटिव एनर्जी का माहौल बनाए रखती है और साथ ही सभी Family Members के बीच प्यार और खुशियां भी बढ़ने लगती हैं. इसे आने वाले अच्छे समय का एक शुभ संकेत भी माना जाता है.

गाय की रंभाने की आवाज

वास्तु शास्त्र के साथ-साथ भारतीय ट्रेडिश्न्स में गाय को बहुत ही पवित्र जानवर माना गया है. ऐसे में अगर आपको अपने घर के आसपास गाय के रंभाने की आवाज सुनाई दे, तो इसे बेहद शुभ संकेत माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार यह आवाज घर में सुख-समृद्धि और पैसों से जुड़ी खुशियां लेकर आने का संकेत मानी जाती है. इसके अलावा, यह आवाज पारिवारिक खुशियों का भी एक संकेत हो सकती है. हालांकि, इसे आपको सिर्फ धार्मिक और ट्रेडिशनल मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए.

ये भी पढ़ें: सिर्फ 10 रुपये की फिटकरी बदल सकती है आपकी किस्मत और जिंदगी, घर के मुख्य दरवाजे पर टांगते ही दिख सकते हैं ये चमत्कारी फायदे

बच्चों की हंसी की आवाज

घर में अगर छोटे बच्चों की खिलखिलाहट या फिर हंसी की आवाज गूंज रही है, तो वास्तु शास्त्र में इसे भी बहुत ही शुभ माना गया है. वास्तु के अनुसार इस तरह की आवाजें घर के माहौल को पॉजिटिव बना देती हैं और साथ ही खुशहाली का एहसास भी कराती हैं. इसके अलावा, जिस घर में बच्चों की हंसी गूंजती रहती है, वहां पॉजिटिव एनर्जी का वास माना जाता है. मान्यताओं के अनुसार बच्चों की हंसी की आवाज Family Members के बीच प्यार, अपनापन और खुशियां भी बढ़ाने का काम करती है.

पूजा-पाठ, भजन या मंत्रोच्चारण की आवाज

अगर आपके घर में नियमित रूप से पूजा-पाठ, भजन या फिर मंत्रोच्चारण की आवाज सुनाई देती है, तो वास्तु शास्त्र में इसे बहुत ही शुभ माना गया है. मान्यताओं के अनुसार इस तरह की आवाजें वातावरण को शुद्ध करने और पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाने का काम करती हैं. इसके अलावा, ये आवाजें मेंटल पीस, स्पिरिचुअल बैलेंस और घर में सुख-समृद्धि बनाए रखने का भी प्रतीक मानी जाती हैं.

ये भी पढ़ें: महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बढ़ सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानियां और लग सकता है वास्तु दोष


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola