बढ़ती उम्र के साथ हर इंसान को समझ में आती हैं ये 6 बातें, जिनके बाद बदल जाता है जिंदगी को देखने का नजरिया

Updated:
विज्ञापन
बढ़ती उम्र में समझ में आने वाली चीजें Ai image

बढ़ती उम्र में समझ में आने वाली चीजें Ai image

Self Growth Tips: हम सभी की जिंदगी हमें समय के साथ ऐसी बातें सिखाती है, जिन्हें कोई किताब या क्लासरूम कभी नहीं सिखा सकता. बढ़ती उम्र के साथ सोच बदलती है, नजरिया बदलता है और कई ऐसी सच्चाइयों का एहसास होता है, जो जीवन को पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुकूनभरा बना देती हैं. यही छोटी-छोटी सीखें जिंदगी की सबसे बड़ी समझ बन जाती हैं.

विज्ञापन

Self Growth Tips: हम सभी अपनी लाइफ की एक ऐसी रेस में दौड़ लगा रहे हैं, जहां शुरुआत में तो हमारा पूरा ध्यान सिर्फ हमारे करियर, पैसों, स्टेटस और दूसरों के सामने इम्प्रैशन जमाने में ही बीतता है. इस समय हमें यह लगता है कि असली जिंदगी तो यही है. लेकिन जैसे-जैसे हमारी उम्र बढ़ती है और चेहरे पर एक्सपीरियंस की लाइन्स आती हैं, हमारे सोचने का नजरिया पूरा ही बदल जाता है. एक दिन हमें अचानक यह समझ में आने लगता है कि जिन चीजों के पीछे हम पागलों की तरह आजतक भागते आ रहे थे, वे असलियत में उतनी जरूरी थीं ही नहीं. यह लाइफ हमें बहुत सारी चीजें सिखाती है और वह भी बहुत ही शांत तरीके से. ये कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो हम कभी भी अपने स्कूल या फिर कॉलेज में नहीं सीख पाते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही बातों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, जिन्हें बढ़ती उम्र के साथ हर एक इंसान काफी गहराई से महसूस करने और समझने लग जाता है.

age and wisdom
age and wisdom

सेहत ही सबसे बड़ी दौलत है

जब हम जवान होते हैं, तो उस समय हम अपने कामों, करियर और पैसों पर इतना ध्यान देने लगते हैं कि अपनी सेहत को ही नजरअंदाज कर देते हैं. रात को देर तक जागना, बाहर की जंक चीजें खाना और एक्सरसाइज नहीं करना, शुरुआत में तो बहुत कूल लगता है. लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इंसान को सबसे पहले यही अहसास होता है कि अगर शरीर हेल्दी नहीं है, तो दुनिया का सारा पैसा और सुख-सुविधाएं बेकार हैं. जब सेहत बार-बार बिगड़ने लगती है, तब जाकर इंसान को समझ में आता है कि खुद को फिट और हेल्दी रखना सबसे जरूरी काम है.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी आंखों में आंखें डालकर नहीं कर पाते बात? यह कोई कमजोरी नहीं, इसके पीछे छिपी हैं ये असली वजहें

मेंटल पीस से बढ़कर कुछ नहीं

जब उम्र कम होती है तो हमारा मकसद हर बहस को जीतना होता है. हम दूसरों को नीचा दिखाने के लिए या फिर खुद को सही साबित करने में अपनी पूरी एनर्जी को ही बर्बाद कर देते हैं. लेकिन बीतते समय के साथ इंसान यह सीख और समझ जाता है कि मेंटल पीस को बचाकर रखना ही सबसे ज्यादा जरूरी होता है. जब आपको यह बात समझ में आती है तब लोग ऐसे लोगों और दोस्तों से दूरी बना लेते हैं जो उन्हें हर बात पर स्ट्रेस देते हैं. चीजों को जाने देना लाइफ का सबसे बड़ा मंत्र बन जाता है.

माता-पिता की बातें हमेशा से ही सही थीं

बचपन या फिर जवानी के दिनों में जब हमारे माता-पिता हमें किसी बात को लेकर टोकते थे या फिर डांट देते थे, तो हमें बहुत ही बुरा लग जाता था. हम चिढ़ जाते थे और हमें ऐसा लगता था कि वे हमें समझ ही नहीं पा रहे हैं. लेकिन जब इंसान खुद जिंदगी की मुसीबतों का सामना करता है और जिम्मेदारियों को संभालने लगता है, तब जाकर उसे अहसास होता है कि माता-पिता जो भी कहते थे, वे अपने एक्सपीरियंस से कहते थे और बिल्कुल ही सही कहते थे. जब आपको यह बात समझ आती है, तो आपके दिल में अपने माता-पिता के लिए प्यार और इज्जत और भी ज्यादा बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: क्या आपको भी अकेले रहना अच्छा लगता है? आपकी ये आदत बताती है कि आप दूसरों से कितने अलग हैं

बदलाव ही जीवन का सच है

जिंदगी हमेशा एक जैसी नहीं चलती है और इस बात को आप जितनी जल्दी समझ लेंगे, उतना आपके लिए ही बेहतर होगा. आपके जीवन में हमेशा उतार-चढ़ाव आते ही रहेंगे, कभी आपको सुख का अहसास होगा तो कभी दुख. कभी आपके हाथ कामयाबी लगेगी, तो हो सकता है कि आप कभी फेल भी हो जाएं. जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ने लगेगी, आप इस बात को एक्सेप्ट करना सीख जाएंगे कि जीवन में होने वाले बदलावों को रोका नहीं जा सकता है. बुरे समय में सिर्फ वही इंसान घबराता है जिसे यह पता नहीं होता कि यह समय हमेशा नहीं रहेगा, कुछ समय में गुजर ही जाएगा.

खुद से प्यार करना स्वार्थ नहीं है

अक्सर ऐसा होता है कि लोग दूसरों की देखभाल करने और उनका दिल रखने में इतने व्यस्त हो जाते हैं, कि खुद की इच्छाओं को नजरअंदाज ही कर देते हैं. लेकिन एक उम्र के बाद हर इंसान को यह अहसास हो जाता है कि खुद से प्यार करना और अपनी खुशियों पर फोकस करना कोई सेल्फिश होने वाली बात नहीं है. यह एक बहुत ही जरूरी चीज है क्योंकि जब आप अंदर से खुश और सैटिस्फाइड रहते हैं, तभी जाकर आप अपने परिवार और आस-पास के लोगों को भी खुश रख पाते हैं.

गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना ही जिंदगी है

पास्ट में की गई गलतियों को लेकर बैठे रहना या फिर उन्हें याद करके रोते रहना किसी भी इंसान की सबसे बड़ी बेवकूफी होती है. जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, इंसान अपनी पुरानी गलतियों को एक सबक की तरह देखना शुरू कर देता है. वह खुद को माफ कर देता है और दूसरों को भी. बढ़ती उम्र में यह बात समझ में आ ही जाती है कि आज में जियो, खुश रहो और पुरानी बातों का बोझ उठाकर जीवन में आगे मत बढ़ो. जब यह बात आपको समझ में आती है, तो आप अपना हर दिन बिना पछतावे के और खुलकर जीते हैं.

ये भी पढ़ें: क्या आप भी हैं ओवरथिंकर? इसे कमजोरी नहीं, आपके अंदर छिपी हैं ये 5 कमाल की खूबियां


विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola