फोन में जिस नंबर का SIM, उसी नंबर का WhatsApp, नहीं तो बंद

सिम बाइंडिंग नियम
1 मार्च 2026 से मैसेजिंग ऐप्स के लिए नया नियम लागू हो गया है. अब हर अकाउंट को उससे लिंक नंबर की एक्टिव सिम से जोड़ना जरूरी होगा. सिम एक्टिव न होने पर ऐप सर्विस बंद हो सकती है.
सुबह उठते ही सबसे पहले नोटिफिकेशन चेक करना, दिनभर चैट्स पर अपडेट रहना और रात में दोस्तों या परिवार से मैसेज के जरिए जुड़ना अब हमारी आदत बन चुका है. WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप्स ने बातचीत का तरीका पूरी तरह बदल दिया है. एक क्लिक में फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट और कॉल सबकुछ तुरंत. लेकिन अब इसी डिजिटल सुविधा के बीच एक बड़ा बदलाव आने वाला है. आज 1 मार्च 2026 से लागू होने वाला नया नियम मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल के तरीके को बदल सकता है. अगर आप मोबाइल के साथ-साथ लैपटॉप या दूसरे डिवाइस पर भी इन ऐप्स का इस्तेमाल करते हैं, तो यह अपडेट आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
क्या है नया नियम?
सरकार ने सूचना सुरक्षा और साइबर फ्रॉड पर रोक लगाने के लिए यह कदम उठाया है. नए नियम के अनुसार हर मैसेजिंग ऐप अकाउंट को एक एक्टिव सिम कार्ड से डायरेक्ट जोड़ा जाना जरूरी होगा. यानी जिस मोबाइल नंबर से आपका अकाउंट बना है, वही सिम आपके फोन में एक्टिव होनी चाहिए. सरकार ने क्लियर किया है कि 1 मार्च 2026 से यह नियम पूरी तरह लागू होगा और इसके बाद इसके लिए किसी तरह की छूट या टाइम लिमिट नहीं बढ़ाई जाएगी. कंपनियों को पहले ही इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी का समय दिया जा चुका है.
अगर ऐप काम न करे तो क्या करें?
नए नियम के तहत यदि आपके डिवाइस में व्हाट्सएप से लिंक नंबर की एक्टिव सिम नहीं पाई जाती है, तो मैसेजिंग ऐप अपनी सर्विस बंद कर सकता है. ऐसे में यदि आपके फोन में अचानक व्हाट्सएप, टेलीग्राम या सिग्नल काम करना बंद कर दें, तो सबसे पहले यह चेक करें, कि आपके मोबाइल में वही सिम लगी है या नहीं, जिससे आपने अकाउंट रजिस्टर किया था. अगर आपने नंबर बदला है या सिम किसी दूसरे फोन में है, तो ऐप एक्सेस में परेशानी आ सकती है.
वेब और डेस्कटॉप यूजर्स पर भी असर
यह बदलाव सिर्फ मोबाइल ऐप तक ही नहीं रहेगा. वेब वर्जन और डेस्कटॉप लॉगिन पर भी इसका असर पड़ेगा. नए नियम के तहत वेब लॉगिन को ज्यादा सेफ बनाने के लिए हर छह घंटे में ऑटो लॉगआउट की सुविधा लागू की जा सकती है. यानी अब आपको हर छह घंटे बाद दोबारा लॉग इन करना पड़ सकता है. इस कदम का उद्देश्य अनऑथराइज्ड एक्सेस और फर्जी अकाउंट्स पर रोक लगाना है, ताकि यूजर्स के पर्सनल डिटेल्स सेफ रह सके.
यह भी पढ़ें: WhatsApp Scheduled Messages: बर्थडे और रिमाइंडर मिस होने की टेंशन खत्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शिवानी शाह
शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.
टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.
शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.
अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.
शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










