झारखंड के सारंडा में मुठभेड़, पहले हुआ IED ब्लास्ट फिर अंधाधुंध फायरिंग, कमांडेंट सहित दो जवान घायल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 01 Mar 2026 11:17 AM
झारखंड के सारंडा जंगल में IED विस्फोट, Pic Credit- AI
IED Blast in West Singhbhum: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम स्थित सारंडा के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा बिछाए गये IED ब्लास्ट में 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची एयरलिफ्ट किया जा रहा है. सुरक्षा बलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.
IED Blast in West Singhbhum, पश्चिमी सिंहभूम: पश्चिमी सिंहभूम में सारंडा के घने जंगलों में रविवार सुबह नक्सलियों के खिलाफ चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ है. इसमें 209 कोबरा बटालियन के सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक गंभीर रूप से घायल हो गये. धमाका इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज जंगल के काफी दूर तक सुनाई दी. इसके बाद कोबरा बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच गोलीबारी भी हुई, जिसमें एक जवान के पेट में गोली लगने की सूचना है. कई नक्सलियों के हताहत होने की भी सूचना है. जानकारी के मुताबिक रूक-रूक फायरिंग अभी भी जारी है. घायल जवानों के इलाज के लिए एयर लिफ्ट की तैयार चल रही है. इसके लिए जराईकला और मनोहरपुर में हेलीपेड तैयार किया जा रहा है.
गुप्त सूचना पर निकली थी टीम
जानकारी के अनुसार, सुरक्षा बलों को जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी. इसी आधार पर कोबरा बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी. अभियान के दौरान जैसे ही टीम दुर्गम और घने जंगल क्षेत्र में आगे बढ़ी, उसी वक्त जमीन के नीचे प्लांट किया गया आईईडी विस्फोट कर गया.
Also Read: Giridih: रिवाल्वर की नोंक पर भरकट्टा के व्यवसाय से जेवरात समेत 7 लाख 50 हजार की लूट
जवानों ने संभाली स्थिति
ब्लास्ट के तुरंत बाद मौके पर मौजूद जवानों ने सतर्कता दिखाते हुए पूरे इलाके को घेर लिया. सुरक्षा बलों के जवानों ने किसी भी संभावित नक्सली हमले की आशंका को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है. तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस मुख्यालय और वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी. इसके बाद अतिरिक्त सुरक्षा बलों को इलाके में भेजकर सर्च ऑपरेशन को और तेज किया गया, ताकि जंगल में नक्सलियों की किसी और साजिश को नाकाम किया जा सके.
रांची रेफर, एयरलिफ्ट की तैयारी
घायल सहायक कमांडेंट अजय मल्लिक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची रेफर करने का निर्णय लिया गया है. उन्हें एयरलिफ्ट कर लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. खेलगांव स्थित हेलीपैड पर एंबुलेंस और डॉक्टरों की टीम को अलर्ट पर रखा गया है. वहां से उन्हें सीधे राज अस्पताल ले जाया जाएगा. घटना के बाद से पूरे इलाके में हाई अलर्ट है. सुरक्षा बल की जंगल में तलाशी अभियान लगातार जारी है.
Also Read: Bokaro: कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेरमो में भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










