Giridih: रिवाल्वर की नोंक पर भरकट्टा के व्यवसाय से जेवरात समेत 7 लाख 50 हजार की लूट

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Giridih: बिरनी प्रखंड में रिवाल्वर दिखाकर एक सोना चांदी व्यवसायी से लाखों रुपये की लूट की गई है. पुलिस ने कहा है कि इतना पैसा लेकर सुनसान रास्ते से आना सही नहीं है.

विज्ञापन

Giridih: बिरनी प्रखंड के भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा के पास भरकट्टा-केंदुवाडीह के सोना चांदी व्यवसायी शिवशंकर स्वर्णकार से शनिवार देर शाम लगभग आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने रिवाल्वर की नोंक पर साढ़े तीन लाख नगदी समेत चार लाख रुपये मूल्य का सोना चांदी का आभूषण लूट लिया और आराम से फरार हो गये. पीड़ित ने किसी तरह भरकट्टा ओपी पहुंचकर ओपी प्रभारी को घटना की जानकारी दी. ओपी प्रभारी अमन सिंह घटना की जांच करने में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि प्रत्येक दिन के तरह पीड़ित शिवशंकर स्वर्णकार सरिया अपना दुकान से वापस अपने घर बाइक से आ रहा था. इसी बीच यह घटना घटी.

विज्ञापन

अपराधियों ने पीछा कर घटना को दिया अंजाम

जानकारी के अनुसार अपराधियों ने सरिया से ही पीड़ित को पीछा कर भरकट्टा ओपी क्षेत्र के भलुवा गांव के समीप सुनसान स्थान पर इस घटना को अंजाम दिया. पीड़ित ने बताया कि सरिया से ही पीछे से एक बाइक पर तीन लोग सवार होकर पीछा कर रहे थे. अचानक उक्त स्थान के पास बाइक को ओवरटेक कर रोक दिया और अपराधियों ने कान पर रिवाल्वर सटा दिया. इस दौरान अपराधियों ने बाइक की चाभी और मोबाइल भी छीन लिया. बाइक की डिकी में बैग में रखा साढ़े तीन लाख नगदी व चार लाख के जेवरात लूटकर चलते बने.

पुलिस ने कहा सुनसान रास्ते से आना सही नहीं

अपराधियों ने भागते हुए कहा कि पुलिस स्टेशन में सूचना दोगे तो बुरा परिणाम होगा. पीड़ित किसी तरह भरकट्टा ओपी पहुंचा और घटना की जानकारी प्रभारी को दी. ओपी प्रभारी अमन सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के साथ जांच करने में जुटे हैं. अपराधियों के बारे में पता लगाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीड़ित से जितनी राशि लूटे जाने की बात कही, उतना पैसा लेकर सुनसान रास्ता से आना नहीं था. मामले कि जांच की जा रही है. जगह-जगह के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें…

Bokaro: कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बेरमो में भगवान परशुराम की प्रतिमा का किया अनावरण

टाटा समूह की विरासत पर कॉफी टेबल बुक का प्रकाशन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola