धनबाद में फिजियोथेरेपिस्ट की पत्नी ने छत से कूदकर दी जान, अपार्टमेंट में अफरा-तफरी
धनबाद के सरायढेला में महिला की आत्महत्या की घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस. फोटो: प्रभात खबर
Dhanbad News: झारखंड के धनबाद के सरायढेला स्थित प्रगति वाटिका फेज-2 अपार्टमेंट में 35 वर्षीय ममता सिंह ने छत से कूदकर जान दे दी. अस्पताल पहुंचने पर उन्हें मृत घोषित किया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना से परिजनों और आसपास के लोगों में शोक और सदमा है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
धनबाद से विक्की प्रसाद की रिपोर्ट
Dhanbad News: धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र अंतर्गत शांति विहार कॉलोनी स्थित प्रगति वाटिका फेज-टू अपार्टमेंट में शनिवार दोपहर एक हृदयविदारक घटना सामने आई. फ्लैट नंबर 102 में रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने अपने ही अपार्टमेंट की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे अपार्टमेंट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग स्तब्ध रह गए.
आपके शहर में
इलाज के लिए ले जाया गया एसएनएमएमसीएच
घटना की जानकारी मिलते ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को तत्काल कार से इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच (शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल) पहुंचाया. हालांकि, अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की पुष्टि के बाद परिजनों और परिचितों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य और जानने वाले अस्पताल पहुंचने लगे.
परिवार और आसपास के लोग सदमे में
ममता सिंह फिजियोथेरेपी चिकित्सक डॉ लक्ष्मण सिंह की पत्नी थीं. इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अपार्टमेंट के अन्य निवासी भी इस अप्रत्याशित घटना से गहरे सदमे में हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.
पति गिरिडीह में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत
जानकारी के अनुसार, महिला के पति डॉ लक्ष्मण सिंह पेशे से फिजियोथेरेपी चिकित्सक हैं और स्वास्थ्य विभाग, गिरिडीह अंतर्गत किसी केंद्र में पदस्थापित हैं. इसके अलावा सरायढेला के स्टीलगेट के समीप उनका एक निजी फिजियोथेरेपी केंद्र भी संचालित होता है. घटना के समय वे ड्यूटी पर थे या नहीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है.
इसे भी पढ़ें: बोकारो के चास में भोलू पासवान के सिर सजा मेयर का ताज, अविनाश को मिली हार
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने के बाद सरायढेला थाना की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है. आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है ताकि घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके.
इसे भी पढ़ें: धनबाद में कहीं जीत की हैट्रिक, कहीं टूटा तिलिस्म
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए