ePaper

बोकारो के चास में भोलू पासवान के सिर सजा मेयर का ताज, अविनाश को मिली हार

Updated at : 28 Feb 2026 8:36 AM (IST)
विज्ञापन
Bokaro Civic Polls Results

मेयर पद का चुनाव जीतने के बाद सर्टिफिकेट लेते भोलू पासवान. फोटो: प्रभात खबर

Bokaro Civic Polls Results: झारखंड के बोकारो के चास नगर निगम चुनाव में भोलू पासवान ने दूसरी बार मेयर पद पर जीत दर्ज की. उन्होंने अविनाश कुमार को हराया. पांच राउंड की मतगणना देर रात पूरी हुई. कुल 17796 वोट पाकर भोलू पासवान विजयी घोषित हुए. मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

बोकारो से मुकेश की रिपोर्ट

Bokaro Civic Polls Results: बोकारो के चास नगर निगम चुनाव में भोलू पासवान के सिर दूसरी बार मेयर का ताज सज गया है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अविनाश कुमार को करारी शिकस्त दी है. नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू की गई मतों की गिनती देर रात करीब 1.00 बजे के बाद तक चलती रही. मेयर पद के प्रत्याशी भोलू पासवान को कुल 17796 वोट मिले, जबकि उन्हें कड़ी टक्कर देने वाले अविनाश कुमार को 14827 मतों से ही संतोष करना पड़ा. पहले राउंड की गितनी में आगे चलने वाले जमील अख्तर 10320 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे.

देर रात परिणाम की हुई घोषणा

मतगणना स्थल पर सुबह से ही भीड़ लगने लगी. देर रात तक प्रत्याशी के समर्थक जमे रहे. मतगणना स्थल के बाहर काफी भीड़ लगी थी. लोग विभिन्न पदों के प्रत्याशियों के मतों के बारे में जानने के लिए बेताब दिखे. खासकर नगर निगम के मेयर पद के परिणाम जानने के लिए लोग काफी उत्सुक थे. शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी अजय नाथ झा की देखरेख में मतगणना शुरू की गई थी. निगम की मतगणना को लेकर प्रशासन ने 28 टेबल बनाया गया था. पांच राउंड में नगर निगम क्षेत्र के 134 बूथों के मतों की गिनती की जानी है. शुक्रवार की देर रात करीब 1.00 बजे के बाद नगर निगम के मेयर पद के पांचवें राउंड के मतों की गिनती में भोलू पासवान को विजयी घोषित किया गया.

इसे भी पढ़ें: झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मानदेय तय, पीठासीन अधिकारी को मिलेंगे 2000 रुपये

चास मेयर पद पर दिलचस्प रहा मुकाबला

चास नगर निगम के मेयर पद की मतगणना में दिलचस्प मुकाबला काफी दिलचस्प रहा. शुक्रवार को शुरू हुई मतों की गिनती में दूसरे राउंड तक पीछे चल रहे भोलू पासवान ने तीसरे राउंड से बढ़त बनानी शुरू की और चौथे राउंड की समाप्ति तक निर्णायक बढ़त हासिल कर ली थी. चौथे राउंड में भोलू पासवान को 5,492 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा समर्थित अविनाश कुमार को 2,677 वोट प्राप्त हुए. वहीं, कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार जमील अख्तर को इस राउंड में 140 मत मिले थे. पांचवें राउंड की गिनती में 17796 मत पाने वाले भोलू पासवान को विजयी घोषित किया गया. इस राउंड की गिनती समाप्त होने पर अविनाश कुमार पर 14827 और जमील अख्तर पर 10320 मतदाताओं ने भरोसा जताया.

इसे भी पढ़ें: धनबाद में बीत गई सस्पेंस की रात! किसके सिर सजेगा ताज, फैसला होगा आज

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola