रसल वाइपर के डंसने से 20 वर्षीय युवक गंभीर
AI Image
पेटरवार प्रखंड के जरूवाटांड़ गांव में रसल वाइपर के डंसने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एंटीवेनम इंजेक्शन देकर उसे बोकारो सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. घटना रात करीब 9 बजे सड़क पर टहलते समय हुई.
पेटरवार प्रखंड के दारिद पंचायत अंतर्गत जरूवाटांड़ गांव के महतो टोला में गुरुवार की रात करीब 9 बजे रसल वाइपर के डंसने से 20 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने तत्काल उसे पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ हेमलता तिग्गा ने एंटीवेनम इंजेक्शन दिया और बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया.
आपके शहर में
सड़क पर टहलने के दौरान सांप ने डंसा
जानकारी के अनुसार जरूवाटांड़ महतो टोला निवासी शिशधर महतो का पुत्र शहुल कुमार महतो रात करीब 9 बजे सड़क पर टहलते हुए अपने घर जा रहा था. इसी दौरान सड़क किनारे बैठे रसल वाइपर ने उसके दाहिने पैर में डंस लिया. सांप के डंसने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी.
एंटीवेनम देने के बाद बोकारो रेफर
घटना के बाद परिजन शहुल को लेकर पेटरवार सीएचसी पहुंचे. यहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया और एंटीवेनम इंजेक्शन दिया. हालत गंभीर होने के कारण उसे सदर अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए