कालापत्थर में विकास कार्यों के लिए डीएमएफटी फंड से राशि की अनुशंसा

Updated:
विज्ञापन

कालापत्थर पानीटंकी मोड़ में जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने कालापत्थर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) फंड से राशि जारी करने की अनुशंसा की है. इन कार्यों में सड़क, स्कूल भवन, विवाह मंडप, सोलर लाइट और इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का निर्माण शामिल है.

विज्ञापन

धनबाद सांसद ढुलू महतो ने बोकारो उपायुक्त को पत्र भेजकर कालापत्थर पंचायत क्षेत्र में जनहित से जुड़े विभिन्न विकास कार्यों को डीएमएफटी (जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट) निधि से कराने की अनुशंसा की है. सांसद ने कहा कि कालापत्थर क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की आवश्यकता है, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाना जनहित में जरूरी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सड़क और नाली निर्माण की अनुशंसा

सांसद ने कालापत्थर पानी टंकी मोड़ से चेचका धाम तक जर्जर पीसीसी सड़क की मरम्मत व नाली निर्माण कराने की मांग की है. इसके अलावा एनएच-32 कालापत्थर से चिकसिया गांव तक मुख्य सड़क का चौड़ीकरण और गार्डवाल निर्माण कराने की भी अनुशंसा की है. एनएच-32 कालापत्थर मोड़ से डूमरजोर होते हुए नावाडीह मोड़ तक सड़क निर्माण का प्रस्ताव भी दिया गया है.

स्कूल भवन से लेकर इलेक्ट्रिक शवदाह गृह तक

पत्र में कार्तिक चंद्र शर्मा प्लस टू हाई स्कूल में 25 कमरों वाले भवन के निर्माण की अनुशंसा की गयी है. वहीं दामोदर नदी स्थित तेलमोच्चो ब्रिज के पास इलेक्ट्रिक शवदाह गृह की व्यवस्था कराने की मांग की गयी है. चिकसिया पानी टंकी के सामने विवाह मंडप निर्माण का प्रस्ताव भी शामिल है.

पंचायत में सोलर लाइट लगाने की मांग

सांसद ने संपूर्ण कालापत्थर पंचायत क्षेत्र में सोलर लाइट लगाने की भी अनुशंसा की है. उन्होंने उपायुक्त से सभी प्रस्तावित कार्यों को जनहित में डीएमएफटी निधि से स्वीकृत कराकर शीघ्र धरातल पर उतारने का आग्रह किया है.

सांसद की इस पहल पर सांसद प्रतिनिधि हैदर अंसारी, कालापत्थर पंचायत के मुखिया दिनेश रजक, पंचायत समिति सदस्य मनपुरण रजक, उपमुखिया प्रतिनिधि शांति गोप, पुपुनकी मुखिया प्रतिनिधि संतोष केवट, पार्वतीचरण महतो, लक्ष्मण महतो और प्रकाश केवट समेत अन्य लोगों ने आभार जताया है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola