झारखंड चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों का मानदेय तय, पीठासीन अधिकारी को मिलेंगे 2000 रुपये

झारखंड चुनाव में लगे कर्मियों को मिलेगा पैसा.
Jharkhand Civic Polls: झारखंड सरकार ने नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 में ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के लिए मानदेय दरें तय कीं. पीठासीन अधिकारी और माइक्रो ऑब्जर्वर को अधिकतम 2000 रुपये मिलेंगे. मतदान अधिकारी, मतगणना सहायक, विशेष टीम, पुलिसकर्मी और अन्य कर्मियों के भुगतान व अतिरिक्त समय का प्रावधान अधिसूचित किया गया. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.
Jharkhand Civic Polls: झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग ने नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के लिए तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए मानदेय और यात्रा भत्ते की दरों को अधिसूचित कर दिया है. इस संबंध में जारी संकल्प के अनुसार, चुनाव ड्यूटी और मतगणना कार्य में लगे कर्मियों को उनकी श्रेणी और कार्य की अवधि के आधार पर भुगतान किया जाएगा.
किसे कितना मिलेगा मानदेय
अधिसूचना के अनुसार, जोनल मजिस्ट्रेट (सेक्टर ऑफिसर के अतिरिक्त) को 1500 रुपये एकमुश्त मानदेय दिया जाएगा. पीठासीन अधिकारी और मतगणना पर्यवेक्षक के लिए 500 रुपये प्रतिदिन या अधिकतम 2000 रुपये एकमुश्त राशि तय की गई है. इसी तरह मतदान अधिकारियों को 1600 रुपये, मतगणना सहायकों को 1350 रुपये और ईवीएम कमिशनिंग और मतगणना आदि में लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 1400 रुपये एकमुश्त मिलेंगे. माइक्रो ऑब्जर्वर के लिए 2000 रुपये का मानदेय निर्धारित किया गया है.
स्पेशल टीम के लिए अलग दरें
वीडियो निगरानी टीम, फ्लाइंग स्क्वाड, स्थैतिक निगरानी टीम और कंट्रोल रूम में तैनात प्रथम और द्वितीय श्रेणी के अधिकारियों को 3000 रुपये और तृतीय श्रेणी कर्मियों को 2000 रुपये एकमुश्त मानदेय मिलेगा. कॉल सेंटर और कंट्रोल रूम में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 1000 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा, मतदान और मतगणना में लगे सभी पुलिसकर्मियों, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट्स और स्वयंसेवकों के लिए पैक्ड लंच या 500 रुपये प्रतिदिन के भुगतान का प्रावधान है.
इसे भी पढ़ें: निकाय चुनाव मतगणना से पहले सारंडा में नक्सलियों की साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आईईडी किया बरामद
अवकाश और अतिरिक्त समय का पारिश्रमिक निर्धारित
अवकाश के दिनों में काम करने पर द्वितीय श्रेणी और उससे ऊपर के अधिकारियों को 850 रुपये, तृतीय श्रेणी कर्मियों को 600 रुपये और चतुर्थ श्रेणी कर्मियों को 450 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे. सामान्य कार्य दिवसों पर शाम छह बजे से रात 10 बजे तक काम करने के लिए 225 रुपये और रात 10 बजे के बाद या 12 घंटे से अधिक काम करने पर 450 रुपये अतिरिक्त देय होंगे.
इसे भी पढ़ें: किसके सिर सजेगा ताज, फैसला आज! झारखंड निकाय चुनाव की मतगणना शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




