धनबाद के बरमसिया में गेहूं से बनेगी मां दुर्गा की प्रतिमा, पुरुलिया के कारीगर दिखाएंगे हुनर
बैठक करते श्री श्री बरमसिया दुर्गा पूजा समिति के सदस्य
धनबाद की बरमसिया दुर्गा पूजा समिति ने इस साल गेहूं से मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने का निर्णय लिया है। पुरुलिया के कारीगर इस अनोखी प्रतिमा का निर्माण करेंगे।
श्री श्री बरमसिया दुर्गा पूजा समिति की बैठक सोमवार को दुर्गा मंडप प्रांगण में आयोजित की गयी. बैठक में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और काली पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया. इस बार पूजा को खास बनाने के लिए समिति ने मां दुर्गा की प्रतिमा गेहूं से तैयार कराने का निर्णय लिया है.
आपके शहर में
समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, गेहूं से तैयार होने वाली मां दुर्गा की प्रतिमा धनबाद जिले में आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी. प्रतिमा निर्माण की जिम्मेदारी पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले से आने वाले कारीगरों को दी जाएगी.
पिछले साल के आय-व्यय का हिसाब किया पेश
बैठक के दौरान पिछले वर्ष आयोजित पूजा का आय-व्यय का पूरा हिसाब सदस्यों के सामने प्रस्तुत किया गया. इसके बाद पुरानी कमेटी को भंग कर नयी कमेटी का गठन किया गया.
नयी कमेटी में सीनियर मदन महतो को संरक्षक बनाया गया. वहीं कुल्लू चौधरी और पप्पू पासवान को अध्यक्ष, रमेश राय और सुनील यादव को सचिव तथा अमित कुमार और विकास महतो को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी.
40 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति गठित
कमेटी में राम खेलावन, सुनील राय, मुन्ना पासवान, अरुण तांती और अनूप झा समेत अन्य सदस्यों को उपाध्यक्ष बनाया गया. वहीं बिल्ली यादव, कौशल कुमार, बबून पटनायक, बबला चन्द्र और बड़ो घोषाल को सहायक सचिव की जिम्मेदारी दी गयी.
बैठक में कुल 40 सदस्यों की कार्यकारिणी समिति का भी गठन किया गया. समिति के अध्यक्ष कुल्लू चौधरी ने बताया कि इस वर्ष पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए समिति की ओर से विशेष तैयारियां की जाएंगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए