Viral Video: बिहारी जुगाड़ फिर हो गया वायरल, देखकर आप भी हो जायेंगे हैरान, यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 May 2025 1:56 PM
Viral Video: बिहार से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस वीडियो को रवि यादव नाम के एक शख्स ने पोस्ट किया है. साथ ही यह वीडियो भागलपुर का बताया जा रहा है. वहीं, वीडियो वायरल हो जाने के बाद यूजर्स की ओर से तरह-तरह के कमेंट्स भी हो रहे हैं.
Viral Video: बिहारी जुगाड़ के चर्चे अक्सर सुनने के लिए मिल जाते हैं. इस दुनिया में जहां कभी भी कुछ अनोखा दिखा है, तो लोग उसे सोशल मीडिया के जरिये शेयर करना नहीं भूलते. ऐसे में बिहारी जुगाड़ से जुड़ा कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम के जरिये खूब तेजी से वायरल हो रहा है. साथ ही यह वीडियो बिहार का बताया जा रहा है.

वायरल वीडियो में क्या दिखा ?
वीडियो के वायरल होने के बाद लोग उसे देखकर हैरान रह गए हैं. बता दें कि, वीडियो को इंस्टाग्राम के जरिये रवि यादव व्लॉग्स नाम के एक यूजर की ओर से शेयर किया गया है.
वीडियो की बात करें तो, साफ देखा जा सकता है कि, नदी में चलती एक नांव किनारे पर आ रही है. लेकिन, हैरानी उस पर लदे सामान को देखकर हुई. दरअसल, उस छोटे से नांव पर एक ट्रैक्टर लदा हुआ है और उस ट्रैक्टर पर भी अनाज पूरी तरह से ओवरलोडेड है.

वीडियो पर यूजर्स ने लिए खूब मजे
यहां पर बिहारी जुगाड़ यह लगाया गया कि, नांव के ऊपर एक लकड़ी से बना हुआ एक समतल चचरी रखा हुआ है. अब यह रखने के कारण उस नांव का क्षेत्रफल बढ़ गया है और उसके बाद उन्होंने उस ट्रैक्टर को उस पर बैलेंस कर लिया. इस तरह से यह जुगाड़ चर्चे का विषय बन गया है. वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने लिखा कि, ‘बिहार है, कुछ भी हो सकता है.’ वहीं, यह वीडियो भागलपुर का भी बताया जा रहा है. बता दें कि, इस वायरल वीडियो पर कई तरह के कमेंट्स अन्य यूजर्स की ओर से सामने आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘जय हो गंगा मईया जी…’ एक अन्य ने लिखा, ‘आईएनएस ट्रैक्टर’, एक और यूजर ने लिखा कि, ‘दैट इज आईएनएस विक्रांत 2.0…’. इस तरह से यूजर्स जमकर वीडियो पर मजे ले रहे हैं.

Also Read: Bihar School: बिना टीचर के ही संचालित हो रहे दो स्कूल! DEO ने कही हैरानी वाली बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










