23 मार्च तक बिहार से 4 राज्यों के लिए चलेंगी AC बसें, टिकट पर मिलेगी सब्सिडी, यहां देखें डिटेल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 23 Feb 2026 7:19 PM

विज्ञापन

सांकेतिक फोटो

Bihar Special AC Buses: होली और ईद के मौके पर घर आने वाले यात्रियों के लिए बिहार सरकार ने 118 स्पेशल एसी बसों का परिचालन शुरू किया है. यह सेवा 23 फरवरी से 23 मार्च तक दिल्ली, हरियाणा, झारखंड और बंगाल जैसे राज्यों के लिए जारी रहेगी. सरकार टिकटों पर भारी सब्सिडी दे रही है ताकि आम जनता सस्ते में सफर कर सके.

विज्ञापन

Bihar Special AC Buses: होली और ईद जैसे बड़े त्योहारों पर अक्सर ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट हो जाती है. इस वजह से बाहर रहने वाले लोगों को घर आने में काफी परेशानी होती है. इसी समस्या को देखते हुए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने दिल्ली, हरियाणा, झारखंड, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश से बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए 118 विशेष एसी बसों का परिचालन शुरू कर दिया है. यह सुविधा 23 फरवरी से अगले एक महीने यानी 23 मार्च तक लगातार जारी रहेगी.

किफायती किराया और भारी सब्सिडी

सरकार ने इस बार यात्रियों की जेब का खास ख्याल रखा है. इन बसों के टिकट पर भारी सब्सिडी दी जा रही है, जिससे किराया काफी कम हो गया है. उदाहरण के तौर पर मुजफ्फरपुर से रांची जाने वाली एसी सीटर बस के असली किराए पर सरकार 269 रुपये की छूट दे रही है.

दिल्ली रूट पर चलने वाली बसों का किराया भी काफी कम रखा गया है. पटना से दिल्ली का किराया एसी सीटर के लिए मात्र 1254 रुपये और स्लीपर के लिए 1893 रुपये तय किया गया है. इसी तरह दरभंगा, गया और सिवान जैसे शहरों के लिए भी किफायती दरें रखी गई हैं.

रूट्स और बसों की संख्या

सबसे ज्यादा बसों का परिचालन दिल्ली और हरियाणा रूट पर किया जा रहा है. बिहार-दिल्ली रूट पर कुल 67 बसें और हरियाणा रूट पर 51 बसें चलाई जा रही हैं. दिल्ली जाने वाली बसें पटना के गांधी मैदान से सुबह 11:30 बजे और गया से शाम 7:30 बजे रवाना होंगी. हरियाणा रूट पर गुरुग्राम और अंबाला के लिए पूर्णिया, पटना, मधुबनी और अररिया से सीधी बसें मिल रही है.

आधुनिक सुविधाओं से लैस बसें

यात्रा को आरामदायक बनाने के लिए इन सभी 118 बसों में एसी सीटर और एसी स्लीपर दोनों श्रेणियों की व्यवस्था की गई है. यात्री अपनी पसंद और बजट के हिसाब से सीट चुन सकते हैं. झारखंड और पश्चिम बंगाल के रूटों पर भी सोमवार से बसें दौड़ने लगी हैं. यह न केवल एक सेफ ऑप्शन है, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा के लिए आरामदायक भी है. सरकार का लक्ष्य है कि त्योहारों की भीड़ में कोई भी बिहारी अपने घर जाने से वंचित न रह जाए.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

टिकट बुकिंग बेहद आसान

डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए इन बसों में पेमेंट के कई विकल्प दिए गए हैं. यात्री निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं. इसके अलावा, जो लोग ऑनलाइन बुकिंग नहीं कर सकते, उनके लिए बस स्टैंड पर ऑन-स्पॉट टिकट लेने की सुविधा भी दी गई है. पेमेंट के लिए यूपीआई, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब अजगैबीनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा शहर

17 अप्रैल से शुरू होगी स्व-गणना, मोबाइल ऐप के जरिए खुद दे सकेंगे अपनी जानकारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन