पटना में स्वाइन फ्लू के दो मरीज मिले, अगमकुंआ-कंकड़बाग इलाके में संक्रमण का खतरा बढ़ा

Updated:
विज्ञापन

AI निर्मित सांकेतिक तस्वीर.

पटना में स्वाइन फ्लू (H1N1) ने दस्तक दे दी है, जिसमें दो नए मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है। अगमकुंआ और कंकड़बाग इलाकों में संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

विज्ञापन

Swine Flu case in Patna : पटना में स्वाइन फ्लू (एच1एन1) ने दस्तक दे दिया है. दो नये मरीजों में वायरस की पुष्टि हुई है. इनमें एक मरीज शहर के कंकड़बाग व दूसरा अगमकुंआ का निवासी हैं. दरअसल स्वाइन फ्लू के लक्षण के बाद पटना सिटी स्थित राजेंद्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आरएमआरआई) की ओपीडी व कंकड़बाग स्थित एक निजी अस्पताल के मरीज का सेंपल आरएमआरआई लैब में भेजा गया. जहां दोनों मरीजों की जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

संस्थान प्रशासन के मुताबिक एक सप्ताह में कुल 25 से अधिक संदिग्ध मरीजों के सैंपल शहर के अलग-अलग अस्पतालों में आये. इनमें दो मरीजों में बीमारी की पुष्टि हुई है. एक मरीज की उम्र 47 तो दूसरी की उम्र 52 वर्ष है.

वहीं आरएमआरआई के निदेशक डॉ कृष्णा पांडे ने कहा कि दिल्ली, यूपी में स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इसको देखते हुए आरएमआरआई सेंटर को भी अलर्ट कर दिया गया है. यहां अधिक से अधिक सैंपल कलेक्शन लेकर रिपोर्ट देने के साथ बीमारियों के लक्षण व बचाव के बारे में जागरूक करने का निर्देश जारी किया गया है. ताकि लोग इस बीमारी की चपेट में नहीं आएं.

चिकित्सकों का कहना है कि स्वाइन फ्लू के लक्षण मिले तो जांच करा लें. इसमें भी सर्दी-खांसी, बुखार जैसे लक्षण मिलते हैं. सुखद है कि बीमारी की पहचान हो जाने पर इलाज संभव है. इसकी दवा उपलब्ध है. पांच दिन तक दवा का कोर्स लेना पड़ता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन