पटना के दीघा में स्कूटी से आए तीन लड़कों ने की फायरिंग, रंगदारी नहीं देने पर घमकी भी दी

Updated:
विज्ञापन

एआइ से बनायी गयी तस्वीर

पटना के दीघा थाना क्षेत्र में रंगदारी का विरोध करने वाले टेंपो चालकों को निशाना बनाया जा रहा है. मंगलवार रात हुई फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

पटना से आनंद सिंह कौशिक की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

Patna Crime News : पटना के दीघा थाना क्षेत्र के रामजीचक में रंगदारी का विरोध करने पर मंगलवार की देर रात टेंपो चालक अमरजीत कुमार के घर के पास गली में फायरिंग की गयी. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही दीघा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है. मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में इस्तेमाल स्कूटी भी जब्त कर ली गयी है.

टेंपो स्टैंड में मांगते थे रंगदारी, विरोध पर दी थी अंजाम भुगतने की धमकी

बताया गया कि दीघा टेंपो स्टैंड में कुछ युवकों द्वारा टेंपो चालकों से रंगदारी की मांग की जाती थी. कई चालक इसका दबी जुबान विरोध करते थे. आरोप है कि रंगदारी नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी भी दी जाती थी. इसी क्रम में टेंपो चालक अमरजीत कुमार ने रंगदारी मांगने का विरोध किया था. इससे नाराज होकर तीन अपराधी मंगलवार की देर रात स्कूटी से उसके घर के पास पहुंचे.

घर के पास गाली-गलौज के बाद चलायी गोली

अमरजीत के घर के पास पहुंचने के बाद तीनों ने पहले गाली-गलौज की. इसके बाद रंगदारी देने की मांग करते हुए उसे धमकी दी गयी. विरोध करने पर आरोपितों ने गोली चला दी. गोली चलाने के बाद तीनों स्कूटी से फरार हो गये. हालांकि, फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और एक खोखा बरामद किया.

पांच नामजद, सीसीटीवी फुटेज से एक आरोपित गिरफ्तार

मामले में अमरजीत कुमार के बयान पर सोनू कुमार, विनय कुमार, पंकज कुमार, बंटी उर्फ रिक्शी और आयुष उर्फ पल्लू को नामजद आरोपित बनाया गया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली. इसके साथ ही नामजद आरोपित पंकज कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी

दीघा थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि गोलीबारी की घटना हुई है. त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है. घटना में इस्तेमाल स्कूटी जब्त कर ली गयी है और घटनास्थल से एक खोखा बरामद हुआ है. अन्य नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: पटना: तीन हथियारबंद अपराधियों ने घर में घुसकर युवक को मारी चार गोलियां, पहले से मिल रही थी धमकी



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन