सुल्तानगंज का नाम बदलने की तैयारी तेज, अब अजगैबीनाथ धाम के नाम से जाना जाएगा शहर

Updated:
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

Bihar Government: बिहार के सुल्तानगंज को जल्द ही नई पहचान मिलने वाली है. डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने शहर के नाम को बदलकर अजगैबीनाथ धाम करने और अगुवानी पुल से मंदिर तक नया एप्रोच रोड बनाने का भरोसा दिया है. इससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी.

विज्ञापन

Bihar Government: भागलपुर के सुल्तानगंज के रहने वालों और बाबा भोलेनाथ के भक्तों के लिए एक बहुत अच्छी खबर सामने आई है. नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने बताया है कि बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शहरवासियों को भरोसा दिया है कि निर्माणाधीन अगुवानी-अजगैबीनाथ धाम गंगा पुल से एक खास शहरी एप्रोच रोड बनाया जाएगा. इसका काम बहुत जल्द शुरू होने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सफर होगा आसान

सभापति ने कहा कि यह एप्रोच रोड शहर के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी. अक्सर श्रद्धालुओं को मुख्य पुल से मंदिर तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन इस नए रास्ते के बनने से आवागमन काफी आसान हो जाएगा. इसके अलावा, सुल्तानगंज शहर का नाम बदलकर अब अजगैबीनाथ धाम रखने की तैयारी अंतिम चरण में है.

नगर सभापति ने बताया कि बिहार सरकार और केंद्र सरकार, दोनों ही इस नाम बदलने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटी हैं. नगर परिषद ने 19 जून 2024 को ही अपनी बैठक में शहर और रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव पास कर सरकार को भेज दिया था. अब बहुत जल्द सुल्तानगंज स्टेशन की तख्तियों पर अजगैबीनाथ धाम लिखा नजर आएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

श्रावणी मेला होगा और भी खास

इस बार सावन के महीने में होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भी सरकार गंभीर है. डिप्टी सीएम ने आश्वासन दिया है कि इस साल मेले का आयोजन पहले से कहीं ज्यादा व्यवस्थित और भव्य तरीके से किया जाएगा. लाखों श्रद्धालु यहां की उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर देवघर जाते हैं. इसलिए श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: कौन हैं IPS सुनील नायक? जिन्हें गिरफ्तार करने पहुंचे थी आंधप्रदेश पुलिस, पटना सिविल कोर्ट से मिली राहत

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन