पटना वीमेंस कॉलेज-छात्राओं ने बिहटा स्थित एफडीडीआइ का किया शैक्षणिक भ्रमण
पटना वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं के लिए बिहटा स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआइ) में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ
-फोटो है संवाददाता, पटना पटना वीमेंस कॉलेज के फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं के लिए बिहटा स्थित फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (एफडीडीआइ) में एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हुआ. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले इस प्रमुख संस्थान के दौरे का उद्देश्य छात्राओं को फुटवियर और लेदर डिजाइनिंग के क्षेत्र में प्रत्यक्ष औद्योगिक अनुभव प्रदान करना था. इस भ्रमण दल में विभाग की 49 छात्राएं और 6 संकाय सदस्य शामिल थे. संस्थान पहुंचने पर एफडीडीआइ पटना के अधिशासी निदेशक नीरज कुमार ने टीम का स्वागत किया. छात्राओं ने संस्थान के विभिन्न महत्वपूर्ण अनुभागों जैसे डिजाइन स्टूडियो, आधुनिक लैब, कटिंग, स्टिचिंग, पैटर्न मेकिंग और फिनिशिंग एरिया का गहन अवलोकन किया. यहां उन्होंने एक फुटवियर के निर्माण की पूरी प्रक्रिया कॉन्सेप्ट डेवलपमेंट से लेकर अंतिम उत्पाद तैयार होने तक को विस्तार से समझा. भ्रमण के दौरान एफडीडीआइ के विशेषज्ञों, सेंटर इंचार्ज संजीव मिश्रा और फुटवियर डिजाइन विभागाध्यक्ष गोल्डी आनंद ने छात्राओं को फुट एनाटॉमी, सामग्री चयन और फुटवियर निर्माण में आराम के महत्व की जानकारी दी. विभागाध्यक्ष शालू सिंह और रूपाश्री के मार्गदर्शन में छात्राओं ने अपनी प्रोजेक्ट रिपोर्ट के लिए आवश्यक डेटा एकत्रित किया. विशेषज्ञों ने इस क्षेत्र में करियर की बढ़ती संभावनाओं पर भी प्रकाश डाला.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए