Koderma: 59.08 प्रतिशत मतदान, आगे रही आधी आबादी

Updated:
विज्ञापन

वोट देने के लिए लाइन में खड़े वोटर

Koderma: कोडरमा जिले के तीनों शहरी क्षेत्र नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच और नगर परिषद झुमरीतिलैया में मतदान शांतिपूर्ण रहा. कुल मिलाकर करीब 59 फीसदी वोटिंग हुई, जिसमें महिलाएं आगे रहीं.

विज्ञापन

Koderma: कोडरमा बाजार नगर निकाय चुनाव जिले के तीनों शहरी क्षेत्र नगर पंचायत कोडरमा, डोमचांच और नगर परिषद झुमरीतिलैया में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ, जिला प्रशासन के द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक तीनों निकाय क्षेत्रों में कुल 59.08 प्रतिशत मतदान हुआ, जिसमें 58.04 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं व 60.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं ने वोट किया. निकाय वार बात करें तो नगर परिषद झुमरीतिलैया में कुल मतदाताओं की संख्या 72,256 है जिसमें 43,933 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया, इसमें महिला वोटरों की संख्या 21,895 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 22038 है, वोट प्रतिशत की बात करें तो 60.35 प्रतिशत पुरुष और 61.27 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कोडरमा नगर पंचायत में भी महिलाएं आगे

कोडरमा नगर पंचायत क्षेत्र की बात करें तो इस क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 22,233 है, इसमें से 12789 मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया. जिसमे महिला वोटरों की संख्या 6663 और पुरुष मतदाताओं की संख्या 6126 है. वोट प्रतिशत की बात करें तो कोडरमा नगर पंचायत की 59.57 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया जबकि 55.45 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया.

डोमचांच नगर पंचायत का हाल

इसी तरह डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र के कुल मतदाताओं 19,729 मतदाताओं में से 10,754 मतदाताओं ने वोट किया, इसमे पुरुष मतदाताओं की संख्या 5122 जबकि महिला वोटरों की संख्या 5632 है. वोट प्रतिशत की बात करें तो डोमचांच नगर पंचायत में 52.32 प्रतिशत पुरुष और 56.66 प्रतिशत महिलाओं ने वोट किया. इस प्रकार कहा जाय तो शहर की सरकार बनाने में तीनों निकाय की आधी आबादी वोट करने में पुरुषों से आगे रही.

ये भी पढ़ें…

झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल

झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola