सावन की अंतिम सोमवारी पर शिवभक्ति में डूबे जानकी यादव, बराकर नदी से जल लेकर किया महादेव का जलाभिषेक
Author शुभम राय
Updated:
विज्ञापन
पूर्व विधायक सह राज्य पिछडा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव
बरकट्ठा के पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने सावन की अंतिम सोमवारी पर जयनगर स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की. उन्होंने क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की और भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया.
विज्ञापन
जयनगर, कोडरमा : बरकट्ठा के पूर्व विधायक सह राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर जयनगर स्थित बराकर नदी के किनारे शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की.
आपके शहर में
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने उत्तरवाहिनी तट से जल उठाकर देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक किया. उन्होंने भगवान भोलेनाथ से क्षेत्र और राज्यवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की.
पूजा-अर्चना के बाद जानकी यादव ने मंदिर परिसर में आयोजित भव्य भंडारे में महाप्रसाद ग्रहण किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन