अंतिम सोमवारी पर शिवमय होगा झुमरीतिलैया-कोडरमा, 1.5 लाख कांवरियों की उम्मीद; बाइक रैली से जागरूकता
कांवर यात्रा में शामिल लोग | Prabhat Khabar
झुमरी तिलैया में 27वीं कांवर पदयात्रा आज, डेढ़ लाख से अधिक शिवभक्तों के शामिल होने की उम्मीद. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शहर हुआ शिवमय.
कोडरमा : सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर झुमरीतिलैया और कोडरमा का माहौल शिवमय हो गया है. श्री राम संकीर्तन मंडल की ओर से आयोजित 27वीं कांवर पदयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है. रविवार को मंडल की ओर से जागरूकता बाइक रैली निकाली गयी. सोमवार 24 अगस्त को इंदरवा मध्य विद्यालय से भव्य झांकी के साथ कांवर पदयात्रा निकलेगी. आयोजकों ने इस वर्ष डेढ़ लाख से अधिक कांवरियों के शामिल होने की उम्मीद जतायी है.
आपके शहर में
रविवार को अड्डी बंगला रोड स्थित देवी मंडप से मंडल के पदाधिकारियों ने झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया. रैली झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक और दर्जी मोहल्ला होती हुई पुन: अड्डी बंगला पहुंची, जहां इसका समापन हुआ. इस दौरान बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा. बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने बाइक रैली में शामिल होकर लोगों को कांवर पदयात्रा में शामिल होने के लिए जागरूक किया. मंडल के अध्यक्ष बसंत गुप्ता और सचिव बबलू सिंह ने बताया कि कांवर पदयात्रा का आयोजन लगातार 27 वर्षों से किया जा रहा है.
बाइक रैली का उद्देश्य लोगों को यात्रा
इसकी जानकारी देने के साथ अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को पदयात्रा में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है. सुबह सात बजे इंदरवा से निकलेगी यात्रा 24 अगस्त की सुबह सात बजे इंदरवा मध्य विद्यालय से भव्य झांकी के साथ कांवर पदयात्रा निकलेगी. यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई झरनाकुंड पहुंचेगी. यहां से श्रद्धालु 15 से 17 किमी की दूरी तय कर ध्वजाधारी धाम पहुंचेंगे और बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे. आयोजकों के अनुसार, जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा दूर-दराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में भव्य सावन महोत्सव, भोलेनाथ की झांकियों और बच्चों के मनमोहक नृत्य ने मोहा मन
चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर
भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये हैं. झरनाकुंड से ध्वजाधारी धाम तक यात्रा मार्ग को अलग-अलग जोन में बांटकर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. इंदरवा चौक, दर्जी मोहल्ला, झंडा चौक, महाराणा प्रताप चौक, असनाबाद मस्जिद, चाराडीह चौक, जेएनजे कॉलेज, उर्मिला चौधरी चौक, कोडरमा हनुमान मंदिर और समाहरणालय क्षेत्र में विशेष निगरानी रखी जायेगी.
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल भी तैनात रहेगा. झरनाकुंड में सुमित कुमार मिश्रा को वरीय दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रेखा रानी और सहायक नगर आयुक्त राकेश कुमार भी तैनात रहेंगे.
कांवर यात्रा को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट
पुलिस व्यवस्था में तिलैया और डोमचांच थाना के पदाधिकारी सहित पुरुष एवं महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गयी है. बाइक रैली में मंडल के संरक्षक मुन्ना भदानी, मनोज साव, बसंत गुप्ता, बबलू सिंह, लखन सिंह, बॉबी कप्सीमे, अरविंद चौधरी, अमित वर्मा, गौतम पांडेय, नितिन मिश्रा, सत्येंद्र नारायण सिन्हा, अमृत वर्मा, राकेश राजपूत, वार्ड पार्षद संजय यादव सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए