कोडरमा में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार महिलाएं घायल, दो की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में घायल महिला का इलाज करते चिकित्सक व परिजन : प्रभात खबर

कोडरमा के डोमचांच में तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, दो की हालत नाजुक बनी हुई है.

विज्ञापन

डोमचांच : कोडरमा-जमुआ मुख्य मार्ग स्थित महेशपुर पुल के समीप रविवार को तेज रफ्तार कार ने खेत से काम कर लौट रही चार महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया. हादसे में चारों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयीं. बताया जाता है कि चारों महिलाएं खेत में काम करने के बाद अपने घर लौट रही थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

तेज रफ्तार कार की टक्कर से तीन महिलाएं घायल

इसी दौरान नवलशाही की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने महेशपुर पुल के समीप उन्हें टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी. घायलों की पहचान कंचन देवी (पति अशोक मेहता), कंचन देवी (पति राजेश मेहता) तथा लक्ष्मी देवी (पति पंकज मेहता), तीनों निवासी विघ्नपिंडा, काली मंडा, डोमचांच के रूप में बतायी गयी है.

दो महिलाओं की हालत गंभीर

चौथी घायल महिला की पहचान की जानकारी नहीं मिल सकी है. घायलों में दो महिलाओं की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. घटना के बाद सभी घायलों को रेफरल अस्पताल डोमचांच ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल महिलाओं को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो मोबाइल जब्त


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola