कोडरमा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो मोबाइल जब्त

Updated:
विज्ञापन

आरोपी की तस्वीर | Prabhat Khabar

कोडरमा के तिलैया में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

विज्ञापन

कोडरमा : तिलैया थाना पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुआ के माध्यम से लोगों से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की ठगी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिलैया थाना क्षेत्र के ताराटांड़ वार्ड नंबर 14 निवासी 30 वर्षीय शुभम कुमार (पिता सुधीर लाल) के रूप में हुई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पुलिस ने उसके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किये हैं. पुलिस के अनुसार, मामले को लेकर तिलैया थाना में 23 अगस्त 2026 को विभिन्न धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. प्राथमिकी में शुभम कुमार, सुजीत कुमार सहित अन्य को आरोपी बनाया गया है.

धोखाधड़ी एवं जालसाजी के जरिये बड़ी रकम की ठगी का आरोप

आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक षड्यंत्र कर ऑनलाइन माध्यम से क्रिकेट मैच और अन्य गेम में सट्टेबाजी और जुआ खेलने-खिलाने का काम किया. इसके लिये मोबाइल और कंप्यूटर के माध्यम से लोगों से संपर्क बनाकर धोखाधड़ी एवं जालसाजी के जरिये बड़ी रकम की ठगी करने का आरोप है.


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गयी. टीम ने शुभम कुमार को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है. उसके पास से बरामद दोनों मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है.

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है. छापामारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक महादेव पांडेय के अलावा पैंथर आरक्षी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

बरामद सामान | Prabhat Khabar Network
बरामद सामान | Prabhat Khabar Network


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola