कोडरमा में हाथी का आतंक: किसान की चहारदीवारी तोड़ी और मक्का की फसल रौंद डाली
हाथी के हमले में टूटा घर.
जयनगर के गडगी गांव में जंगली हाथी ने किसान के घर की दीवार तोड़ी और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया. पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है.
कोडरमा : जयनगर थाना क्षेत्र के गडगी गांव में शनिवार की देर रात एक हाथी ने जमकर उत्पात मचाया. हाथी ने किसान दशरथ साव के घर की चहारदीवारी तोड़ दी और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंदकर बर्बाद कर दिया.
आपके शहर में
रात करीब एक बजे हाथी ने घर की दीवार तोड़ी
दशरथ साव ने बताया कि रात करीब एक बजे हाथी उनके घर की बाउंड्री के पास पहुंचा. इसके बाद उसने चहारदीवारी को क्षतिग्रस्त कर दिया और खेत में लगी मक्का की फसल को रौंद दिया. अचानक हाथी के गांव में पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया.
पीड़ित किसान ने मुआवजे की मांग की
पीड़ित किसान ने वन विभाग से नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है. साथ ही ग्रामीणों ने हाथियों के गांव में प्रवेश रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है.
ये भी पढ़ें: कोडरमा में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार; दो मोबाइल जब्त
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए