झुमरीतिलैया में भाई के आरोपों को अनूप जोशी ने बताया गलत, निष्पक्ष जांच की मांग उठायी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित भाजपा के कार्यकर्ता : प्रभात खबर

भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने भाई सुशील जोशी द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताया है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया : भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने रविवार को बाइपास रोड स्थित शिव वाटिका में प्रेस वार्ता कर अपने भाई सुशील जोशी द्वारा लगाये गये आरोपों को गलत बताया. उन्होंने प्रशासन और न्यायालय से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

सुशील जोशी के खिलाफ करीब आठ से दस चल रहे हैं

अनूप जोशी ने कहा कि उनके जीवनकाल में उनके खिलाफ किसी तरह का कोई केस नहीं चल रहा है. वहीं, उन्होंने दावा किया कि उनके भाई सुशील जोशी के खिलाफ करीब आठ से दस जमीन विवाद के मामले चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनके चरित्र और पद पर सवाल उठाये जा रहे हैं.

प्रेस वार्ता में इन लोगों की रही मौजूदगी

इस मामले में उन्होंने अपने स्तर से सनहा दर्ज कराया है और अब जांच और कार्रवाई न्यायालय के स्तर से होगी. प्रेस वार्ता में डोमचांच नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामनाथ सिंह व डॉ नरेश पंडित, जिला उपाध्यक्ष सुभाष मोदी, गोपाल कुमार गुतूल, जिला महामंत्री नरेंद्र पाल, पप्पू कुमार भदानी, चंदन चक्रवर्ती, इंद्रदेव वर्णवाल सहित अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: जे.जे. कॉलेज को गिरिडीह विश्वविद्यालय में शामिल करने का विरोध, आंदोलन तेज करने की चेतावनी


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola