झारखंड के सरायकेला नगर पंचायत में बंपर 47.57% वोटिंग, खूंटी में भी जोश हाई, देखें 1 बजे तक का हाल
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Feb 2026 3:14 PM
रामगढ़ में लगी वोटरों की लंबी कतार
Jharkhand Municipal Election: झारखंड निकाय चुनाव में दोपहर 1 बजे तक सरायकेला और खूंटी ने बाजी मार ली है. सरायकेला नगर पंचायत में सबसे ज्यादा 47.57% वोट पड़े हैं. जानें रामगढ़, लोहरदगा, देवघर और बोकारो समेत तमाम प्रमुख जिलों के ताजा आंकड़े इस विस्तृत रिपोर्ट में.
Jharkhand Municipal Election, रांची : झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है. दोपहर 1 बजे तक विभिन्न जिलों से सामने आये आंकड़ों के अनुसार शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी लगातार बढ़ती जा रही है. कई जिलों में औसत मतदान प्रतिशत 35 प्रतिशत के पार पहुंच चुका है. सबसे अधिक मतदान खूंटी जिला का रहा है. जहां एकमात्र नगर पंचायत में 40.70 फीसदी मतदान रहा. दूसरे स्थान पर सरायकेला-खरसावां है, जहां मतदान प्रतिशत 39.33 तक पहुंच गया है.
सरायकेला नगर पंचायत झारखंड में सबसे आगे
सरायकेला अंतर्गत आदित्यपुर नगर निगम में दोपहर के 1 बजे तक 34.82 फीसदी लोगों ने वोट किया है तो वहीं, सरायकेला नगर पंचायत में 47.57 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया है. जो पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा है. सरायकेला-खरसावां के अंदर आने वाले कपाली नगर परिषद में 35.59 फीसदी लोगों ने वोटिंग की है. इसके बाद रामगढ़ जिला का नंबर आता है, जहां रामगढ़ नगर परिषद, दुलमी, मांडू और पतरातू को मिलाकर औसत मतदान लगभग 38.56 प्रतिशत के आसपास रहा. दुलमी में 38.62, मांडू में 42.61, पतरातू में 37.22 और रामगढ़ में 37.91 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया.
Also Read: धनबाद के लोयाबाद के वार्ड नंबर आठ की मतदान पर्ची में गड़बड़ी, कई वोटरों ने कर दिया वोट
लोहरदगा नगर परिषद में भी मतदाताओं का उत्साह जबरदस्त
लोहरदगा नगर परिषद में भी मतदाताओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां कुल मतदान प्रतिशत 38.89 दर्ज किया गया. वहीं, देवघर जिले के देवघर नगर निगम 30.36 प्रतिशत और मधुपुर नगर परिषद 38.70 प्रतिशत को मिलाकर औसत मतदान 34.53 प्रतिशत रहा. पश्चिमी सिंहभूम जिले अंतर्गत चक्रधरपुर नगर परिषद 33.05 प्रतिशत और चाईबासा नगर परिषद 34.59 प्रतिशत को मिलाकर औसतन 33.82 प्रतिशत मतदान हुआ. दूसरी ओर बोकारो जिले में चास नगर निगम और फुसरो नगर परिषद को मिलाकर औसत मतदान 31.05 प्रतिशत दर्ज किया गया, जो अन्य जिलों की तुलना में थोड़ा कम रहा.
कोडरमा और गिरिडीह में भी मतदान की स्थिति संतोषजनक
कोडरमा और गिरिडीह में भी मतदान की स्थिति संतोषजनक रही है. कोडरमा जिले में झुमरी तिलैया नगर परिषद, कोडरमा और डोमचांच नगर पंचायतों को मिलाकर औसत मतदान 35.55 प्रतिशत दर्ज किया गया. जबकि गिरिडीह जिले के अंतर्गत आने वाले गिरिडीह नगर निगम, बड़की सरैया और धनवार नगर पंचायतों का औसत मतदान 36.10 प्रतिशत रहा. हालांकि दोपहर के बाद मतदान की रफ्तार और तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है. प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे घर से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें.
Also Read: कहीं मारपीट तो कहीं फर्जी वोटिंग का खेल! झारखंड निकाय चुनाव में भारी हंगामा, 3 पुलिस हिरासत में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










