कहीं मारपीट तो कहीं फर्जी वोटिंग का खेल! झारखंड निकाय चुनाव में भारी हंगामा, 3 पुलिस हिरासत में
Published by : Sameer Oraon Updated At : 23 Feb 2026 1:17 PM
गुमला में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बाइक से गश्ती लगाने पुलिस के जवान
Jharkhand Municipal Election 2026: झारखंड नगरपालिका चुनाव 2026 के दौरान कई जिलों से छिटपुट हिंसा और गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं. गुमला के अंबेडकर नगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसके बाद अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा. वहीं, बोकारो के चास में बोगस वोटिंग के आरोप में तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. प्रशासन की पैनी नजर हर गतिविधि पर है. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.
Jharkhand Municipal Election 2026, गुमला/ बोकारो : झारखंड में नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के तहत मतदान के दौरान अलग-अलग जिलों से छिटपुट अप्रिय घटनाओं की सूचना आ रही है. सबसे पहली घटना गुमला जिले के वार्ड नंबर चार में स्थित अंबेडकर नगर मतदान केंद्र की है, जहां दो गुटों के बीच अचानक विवाद हो गया. विवाद इस हद तक बढ़ गया कि दोनों में मारपीट तक की नौबत आ गयी. जिससे कुछ देर के लिए वहां पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही मौके पर तैनात पुलिस बल ने हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया.
दखल के बाद भी बूथ के बाहर रूक रूक होती रही आपसी नोंक झोंक
अंबेडकर नगर स्थित मतदान केंद्र में पुलिस के दखल के बाद भी बूथ के बाहर रुक-रुक कर हंगामा और आपसी नोकझोंक की स्थिति बनी रही. हालात को देखते हुए प्रशासन ने अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है. इसके बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा सामान्य रूप से आगे बढ़ सकी है. हालांकि पूरे जिले में डीसी और एसपी के संग अन्य प्रशासनिक अधिकारी घूम घूम कर मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं. इस दौरान वे सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ पेयजल, स्वच्छता, विद्युत आपूर्ति समेत अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा कर रहे हैं. ज्यादातर जगहों शांतिपूर्ण मतदान देखने को मिल रहा है.
Also Read: झारखंड निकाय चुनाव: दुमका और सरायकेला आगे! गोड्डा में मतदान की रफ्तार सुस्त, देखें 11 बजे तक का हाल
तीन महिलाएं हिरासत में
दूसरी घटना बोकारो की है, जहां चास स्थित भोजपुर कॉलोनी क्षेत्र में बोगस वोटिंग के आरोप ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी. दरअसल यहां तीन महिलाओं को फर्जी मतदान के संदेह में हिरासत में लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं पुलिस अधीक्षक और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे. हिरासत में ली गयी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसी भी तरह की गड़बड़ी या कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: धनबाद के लोयाबाद के वार्ड नंबर आठ की मतदान पर्ची में गड़बड़ी, कई वोटरों ने कर दिया वोट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










