Gumla News: 73-75 साल की उम्र में लाठी टेकते समाहरणालय पहुंचे बुजुर्ग, बोले- पेंशन बंद हुई तो जीवन मुश्किल हो गया
पेंशन की गुहार लगाने समाहरणायल पहुंचे वृद्ध
गुमला के असनी पंचायत के तीन बुजुर्ग, जिनकी वृद्धा पेंशन मार्च से बंद है, उपायुक्त कार्यालय पहुंचे. 73-75 वर्ष की आयु में पेंशन बंद होने से उनके जीवनयापन का सहारा छिन गया है. वे अधिकारियों से जल्द पेंशन बहाल करने की गुहार लगा रहे हैं.
गुमला. सदर प्रखंड के असनी पंचायत अंतर्गत बरिसा नकटीटोली के वृद्ध गुचुआ उरांव (73), सहोदरी उरांव (75) व शनियारो उरांव (75) ने उपायुक्त गुमला से वृद्धा पेंशन दिलाने की गुहार लगायी है. इस गुहार को लेकर तीनों वृद्ध सोमवार को चंदाली स्थित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे थे.
आपके शहर में
40-40 रुपये किराया देकर पहुंचे समाहरणालय
तीनों वृद्ध 40-40 रुपए भाड़ा लगाकर पहले नकटीटोली से टेंपों में बैठकर चंदाली तक पहुंचे. फिर लाठी टेकते हुए समाहरणालय घुसे.
मार्च के बाद अचानक बंद हो गयी पेंशन
वृद्धों ने बताया कि मार्च माह तक उन्हें वृद्धा पेंशन मिला है. हर माह एक हजार रुपए पेंशन मिलता था. लेकिन मार्च माह के बाद पेंशन मिलना बंद हो गया है.
बुजुर्ग बोले- पेंशन ही था जीवन-यापन का सहारा
वृद्धों ने बताया कि पेंशन नहीं मिलने कारण जीवन कठिन हो गया है. वृद्ध होने के कारण कहीं रोजगार नहीं कर सकते हैं. जीवन-यापन के लिए पेंशन ही सहारा था. लेकिन अचानक से पेंशन बंद हो जाने के कारण परेशानी काफी ज्यादा बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए