iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग जल्द, जानें भारत, दुबई और अमेरिका में कीमत और फीचर्स की पूरी डिटेल

iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max
iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की भारत, दुबई और अमेरिका में संभावित कीमत, फीचर्स और लॉन्च डेट जानें. रिपोर्ट्स की मानें, तो Apple की नई सीरीज AI और टाइटेनियम डिजाइन के साथ आने वाली है.
Apple अगले कुछ महीनों में अपनी iPhone 17 Series पेश करने जा रहा है. इस नई लाइनअप में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 ProMax शामिल होंगे. iPhone के चाहने वालों के लिए यह एक बड़ा अपडेट माना जा रहा है, खासकर डिजाइन और फीचर्स के मामले में.
जानिए लॉन्च टाइमलाइन, भारत और इंटरनेशनल मार्केट में संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन की पूरी जानकारी.
iPhone 17 Series: क्या है नया?
Apple ने इस बार iPhone 17 सीरीज में स्लिम और लाइटवेट डिजाइन देने की तैयारी की है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Pro मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम हो सकता है, जिससे फोन हल्का और ज्यादा टिकाऊ होगा.
iPhone 17 और Pro वेरिएंट में A18चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो AI परफॉर्मेंस को और बेहतर बनाएगा.
ProMax वर्जन में टेट्राप्रिज्म टेलीफोटो लेंस हो सकता है, जिससे जूम क्वाॅलिटी DSLR जैसे कैमरों की टक्कर दे सकती है.
सभी वेरिएंट्स में iOS 18 और नया AICopilot फीचर मिलने की चर्चा है.
यह भी पढ़ें: Apple अपनी इस गलती के लिए हर यूजर को दे रहा ₹8500 का मुआवजा, जानिए कौन कर सकता है क्लेम
यह भी पढ़ें: iPhone, iPad और Mac यूजर्स के लिए सरकार का ALERT: CERT-In ने जारी की हाई-सेवेरिटी एडवाइजरी
भारत, दुबई और अमेरिका में संभावित कीमतें
| वेरिएंट | भारत में संभावित कीमत | दुबई कीमत (AED) | अमेरिका कीमत (USD) |
| iPhone 17 | ₹79,900 से शुरू | AED 3,500 से | $799 से |
| iPhone 17 Pro | ₹1,29,900 से | AED 4,500 से | $999 से |
| iPhone 17 Pro Max | ₹1,49,900 से | AED 5,000+ | $1,199 से |
ध्यान दें: ये कीमतें संभावित हैं और आधिकारिक लॉन्च के बाद इनमें बदलाव हो सकता है.
iPhone 17 कब लॉन्च होगा?
Apple हर साल की तरह इस बार भी सितंबर 2025 में iPhone 17 Seriesलॉन्च कर सकता है.
प्री-ऑर्डर की शुरुआत लॉन्च के एक हफ्ते बाद होगी और बिक्री अक्टूबर से संभावित है.
iPhone 17: क्यों करें इंतजार?
AI फीचर से लैस नया iOS 18
बेहतर बैटरी लाइफ और कैमरा अपग्रेड
स्लिमर डिजाइन और टिकाऊ बिल्ड क्वाॅलिटी.
यह भी पढ़ें: IND-PAK Tension: ऐपल को ट्रंप का फरमान- भारत में आईफोन बनाना बंद करो… और अमेरिकी राष्ट्रपति को मिल गया करारा जवाब
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Kumar
राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










