‘मत रो मम्मा… आतंकवादी बहुत गंदे हैं मेरे पापा को मार दिया!’ मासूम की चीख ने हिला दिया देश का दिल, देखें दिल दहला देने वाला VIDEO

Pahalgam Terror Attack: एक मासूम बच्ची की चीख — “मत रो मम्मा… आतंकवादी बहुत गंदे हैं, मेरे पापा को मार दिया!” — आज पूरे देश का कलेजा चीर रही है. पहलगाम हमले में आतंकियों ने सिर्फ एक पिता नहीं छीना, बल्कि एक पूरे परिवार की खुशियां उजाड़ दीं. रोती-बिलखती मां और मासूम बच्ची का दर्द अब हर हिंदुस्तानी के दिल में टीस बनकर गूंज रहा है, ये वीडियो ऐसा है जिसे देखकर कोई भी इंसान अपने आंसू नहीं रोक पाएगा.
Pahalgam Terror Attack Viral Video: पहलगाम हमले में आतंकियों की दरिंदगी ने एक और परिवार को उजाड़ दिया. मासूम बच्ची की दिल चीर देने वाली चीख — “मत रो मम्मा… आतंकवादी बहुत गंदे हैं, मेरे पापा को मार दिया!” — अब पूरे देश के दिल को छलनी कर रही है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने हर हिंदुस्तानी की आंखें नम कर दीं. इस हमले में आतंकियों ने निर्दयता की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के पिता की बेरहमी से हत्या कर दी. कैमरे के सामने रोती-बिलखती मां और मासूम बच्ची का यह मंजर देख हर दिल दहला उठा. यह दृश्य सिर्फ एक परिवार की त्रासदी नहीं, बल्कि पूरे देश के सीने पर लगे जख्म की तरह है.
Also Read: Operation Sindoor: खत्म हुआ आतंकी मसूद अजहर का पूरा परिवार, सेना ने एयर स्ट्राइक में मार गिराया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










