अभिषेक-ऐश्वर्या को साथ देख फैंस हुए खुश, न्यूयॉर्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल

अभिषेक-ऐश्वर्या को साथ देख फैंस हुए खुश, न्यूयॉर्क की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल, फोटो, इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की न्यूयॉर्क से सामने आई एक लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. 'किंग' की शूटिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ वक्त बिता रहे अभिषेक और ऐश्वर्या को साथ देखकर फैंस बेहद खुश है.
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को हाल ही में न्यूयॉर्क में एक साथ देखा गया. दोनों का यह रेयर पब्लिक अपीयरेंस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस दौरान उनसे मिले एक फैन ने उनके साथ सेल्फी लेकर उसे इंस्टाग्राम पर शेयर किया और इस कपल को "बॉलीवुड रॉयल्टी" बताया.
Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: शूटिंग से ब्रेक लेकर अभिषेक ने बिताया परिवार के साथ पल:
बताया जा रहा है कि अभिषेक अपनी आने वाली फिल्म 'किंग' की शूटिंग से ब्रेक लेकर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. सामने आई तस्वीरों में अभिषेक टी-शर्ट और कैप में दिखाई दे रहे हैं, जबकि ऐश्वर्या ने ब्लैक आउटफिट पहना हुआ है. तस्वीरें सामने आने के बाद कई फैन पेजों ने इन्हें शेयर किया. कपल को साथ देखकर फैंस ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की.

Fan Shared Selfie: इंस्टाग्राम पर फैन ने शेयर की तस्वीरें
एक फैन ने इंस्टाग्राम पर सेल्फी शेयर करते हुए लिखा, "बॉलीवुड के हमारे पसंदीदा और शानदार कपल से मिलकर मुझे बहुत अच्छा लगा. उन्हें एक साथ देखकर बहुत खुशी हुई." यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गई है.
About Abhishek and Aishwarya: अभिषेक और ऐश्वर्या के बारे में
एक इंटरव्यू में अभिषेक ने अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया कि वे साल 2000 में दिवंगत निर्देशक राज कंवर की फिल्म ढाई अक्षर प्रेम के की शूटिंग के दौरान पहली बार मिले थे. उस समय अभिषेक ने कभी नहीं सोचा था कि आगे चलकर उनका रिश्ता इतना खास हो जाएगा. दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी और वे एक-दूसरे के साथ काफी सहज थे. हालांकि, उस वक्त अभिषेक ने उन्हें अपनी जीवनसाथी के रूप में नहीं देखा था. उनके अनुसार, उस समय दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता था. अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को विवाह बंधन में बंधे और उन दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम आराध्या है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










