H1N1 की चपेट में आई शबाना आजमी, मुंबई में छात्रों के प्रदर्शन में नहीं हो सकी शामिल, पोस्ट कर जताया समर्थन

शबाना आजमी, फोटो - ए आई जेनरेटेड
शबाना आजमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित हो गई हैं, जिसके चलते वह मुंबई में स्टूडेंट्स के विरोध प्रदर्शन में शामिल नहीं हो पाईं. सोशल मीडिया पर उन्होंने स्टूडेंट्स के साहस का समर्थन किया है.
शबाना आजमी सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं, बल्कि सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं. पिछले कुछ दिनों से वह दिल्ली और मुंबई में स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट का लगातार सपोर्ट कर रही थीं. दिल्ली के प्रोटेस्ट में भी वह स्टूडेंट्स के बीच पहुंची थीं और उनके हौसले की तारीफ की थी. अब इसी बीच शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू (H1N1) हो गया है.
Shabana Azmi Diagnosed with H1N1: स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं शबाना आजमी
शबाना आजमी स्वाइन फ्लू (H1N1) से संक्रमित हो गई हैं. इसी वजह से वह मुंबई में छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल नहीं हो सकीं. डॉक्टरों ने उन्हें पांच दिन तक आइसोलेशन में रहने और पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है. प्रदर्शन में शामिल न हो पाने के बाद भी शबाना आजमी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर स्टूडेंट्स के प्रति अपना समर्थन जताया. उन्होंने लिखा कि वह मुंबई के प्रोटेस्ट में आने वाली थीं, लेकिन H1N1 होने की वजह से उन्हें आइसोलेशन में रहना पड़ रहा है. इसके बावजूद वह छात्रों के साहस और उनकी आवाज का पूरा सम्मान करती है.
View on Instagram
Shabana Azmi Statement: मुंबई प्रोटेस्ट पर बोलीं- 'मैं आपके साथ हूं'
शबाना आजमी ने अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें प्रोटेस्ट में शामिल युवाओं से लगातार जानकारी मिल रही है. कई स्टूडेंट्स पहली बार किसी आंदोलन का हिस्सा बने हैं और उन्होंने अपनी आवाज की ताकत को महसूस किया है. उन्होंने लिखा कि युवाओं का साहस और समर्पण उन्हें प्रेरित करता है और वह पूरी एकजुटता के साथ उनके साथ खड़ी हैं. अपनी पोस्ट के साथ शबाना आजमी ने अपने पिता और मशहूर शायर कैफी आजमी की कविता 'नौजवान' भी साझा की. उन्होंने यह कविता देश के युवाओं को डेडिकेट करते हुए शेयर की.
Shabana Azmi on CJP Protest: दिल्ली प्रदर्शन में भी स्टूडेंट्स का खुलकर किया था सपोर्ट
मुंबई आने से पहले शबाना आजमी दिल्ली में स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट में भी शामिल हुई थीं. वहां आंसू गैस के कारण उन्हें अस्थमा की दिक्कत हुई थी, लेकिन इनहेलर लेने के बाद उन्होंने फिर से स्टूडेंट्स के बीच जाकर उनका हौसला बढ़ाया था. अब स्वाइन फ्लू (H1N1) होने के कारण वह आराम कर रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया के जरिए लगातार स्टूडेंट्स का सपोर्ट कर रही हैं.
View on Instagram
ये भी पढ़ें: CJP प्रदर्शन के दौरान शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, चक्कर आने पर वॉलंटियर्स ने पहुंचाई मदद, वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










