'आदिपुरुष' पर बोले मनोज मुंतशिर- 'जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी फिल्म', कहा - 'डायलॉग लिखने पर आज भी शर्मिंदा हूं'

मनोज मुंतशिर, फोटो - इंस्टाग्राम
'आदिपुरुष' को लेकर मुंतशिर ने बयान दिया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया. लेखक ने फिल्म के डायलॉग्स और उसे बचाने के फैसले को अपनी बड़ी गलती बताते हुए खुलासा किया है. आए जानते हैं आखिर पूरा मामला क्या है.
फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर कई सालों बाद लेखक मनोज मुंतशिर ने अपनी बात रखी है. उन्होंने माना कि फिल्म के लिए लिखे गए डायलॉग्स उनकी बड़ी गलतियों में से एक थे. मनोज ने कहा कि उन्हें आज भी इस बात का दुख है और वह इसके लिए माफी मांगते हैं.
Manoj Muntashir Statement On Adipurush Dialogue: बोले- 'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी
टाइम्स नाउ के पॉडकास्ट 'बातें दिल से' पर एक इंटरव्यू में मनोज मुंतशिर ने बताया कि फिल्म रिलीज होने से पहले ही लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे. उस समय उनकी पत्नी ने उन्हें फिल्म के बचाव में ज्यादा बोलने से मना किया था. उन्हें डर था कि इस पूरे विवाद का सबसे ज्यादा असर मनोज पर पड़ेगा. मनोज ने कहा कि उस वक्त उन्हें लगा था कि लोग फिल्म को सही तरीके से नहीं समझ रहे थे, लेकिन बाद में उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने कहा, "'आदिपुरुष' मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी गलती थी. फिल्म का बचाव करना भी मेरी एक बड़ी गलती थी."

Manoj Muntashir On Adipurush Dialogue: अपने लिखे डायलॉग्स पर बोले- शर्म आती है
मनोज मुंतशिर ने कहा कि उन्हें दुख है कि वह भगवान राम और भगवान हनुमान जैसे किरदारों को सही तरीके से पेश नहीं कर पाए. उन्होंने माना कि फिल्म के कुछ डायलॉग्स लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले थे. उन्होंने कहा कि जब वह अब पीछे मुड़कर देखते हैं तो उन्हें अपने लिखे कुछ डायलॉग्स पर शर्म आती है. उन्हें समझ नहीं आता कि उस समय उन्होंने ऐसा क्यों लिखा.

Manoj Muntashir On CJP Protest: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर बोले- ऐसे लोगों के साथ खड़ा नहीं होना चाहता
बता दें कि ओम राउत के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आदिपुरुष' साल 2023 में रिलीज हुई थी. फिल्म में प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान जैसे स्टार्स नजर आए थे. रामायण पर आधारित इस फिल्म को करीब 600 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनाया गया था. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर काफी उत्साह था, लेकिन बाद में इसके वीएफएक्स, किरदारों और डायलॉग्स को लेकर दर्शकों ने नाराजगी जताई. विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स में बदलाव भी किए थे. हालांकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई की, लेकिन लोगों का रिएक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा.
ये भी पढ़ें: CJP Protest: बनने गए थे हीरो, पर बन गए जीरो, सपोर्ट किया मुद्दा, लेकिन झेलनी पड़ी ट्रोलिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










