'औरतें बल्ब नहीं मोमबत्ती हैं...'रिलीज हुआ 'Lust Stories 3' का धमाकेदार ट्रेलर, रोमांस और बोल्डनेस का दिखा अनोखा तड़का

Updated:
विज्ञापन

लस्ट स्टोरी - 3, फोटो- इंस्टाग्राम

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी ‘लस्ट स्टोरीज 3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस बार विशाल भारद्वाज, किरण राव, विक्रमादित्य मोटवाने और शकुन बत्रा की 4 अनकही कहानियां प्यार, बोल्डनेस और रिश्तों के नए फलसफे दिखाएंगी. जानिए कास्ट से लेकर रिलीज डेट तक की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

Lust Stories 3 Trailer: अपने रंगीन कहानियों को लेकर नेटफ्लिक्स की पॉपुलर एंथोलॉजी फ्रैंचाइजी लस्ट स्टोरीज’ एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए तैयार है. मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट लस्ट स्टोरी 3 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. इस बार भी कहानी का केंद्र प्यार, इच्छाओं, आकर्षण और रिश्तों की कॉम्पलेक्सिटी के इर्द-गिर्द घूमता नजर आएगा. खास बात यह है कि इस सीरीज में चार अलग-अलग फिल्म मेकर्स अपनी-अपनी कहानी लेकर आए हैं.

विज्ञापन

चार कहानियां, रिश्तों के चार अलग रंग

ट्रेलर रिलीज  होने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड है चार अलग-अलग कहानियों की झलक देखने के लिए. हर कहानी अलग -अलग किरदार के साथ दर्शकों के सामने पेश होंगी. हर कहानी प्यार, रिश्ते, आकर्षण,  रिश्तों में बढ़ती दूरी को अलग तरीके से दिखाएगी.

ट्रेलर की शुरुआत में एक महिला की बातचीत काफी ध्यान खींचती है. वह कहती है कि महिलाओं को लाइट बल्ब की तरह नहीं समझा जा सकता, जिसे सिर्फ स्विच ऑन या ऑफ किया जाए. वह उनकी तुलना मोमबत्ती से करती है, जो धीरे-धीरे जलती और पिघलती है. यह संवाद कहानी में इच्छाओं और भावनाओं को समझने के एक अलग नजरिए की झलक देता है.

ह्यूमर का भी दिखेगा तड़का

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में सीरियस रिलेशनशिप और इच्छाओं के साथ-साथ कॉमेडी का भी अच्छा इस्तेमाल किया गया है. एक सीन में कोंकणा सेन शर्मा और राधिका आप्टे के किरदार एक रोमांटिक स्थिति से जुड़ी बातचीत करते नजर आते हैं.

View on Instagram

तभी दूसरा किरदार उन्हें याद दिलाता है कि वे कांदिवली में हैं, कोरिया में नहीं. यह मजेदार संवाद ट्रेलर के हल्के-फुल्के अंदाज को दिखाता है. यह एंथोलॉजी 18 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

कौन कौन दिखेगा लस्ट स्टोरी 3 में 

‘लस्ट स्टोरीज 3’ में विक्रमादित्य मोटवाने, किरण राव, शकुन बत्रा और विशाल भारद्वाज ने निर्देशन किया है. वहीं, एंथोलॉजी में कोंकणा सेन शर्मा, राधिका आप्टे, अदिति राव हैदरी, राधिका मदान, विजय वर्मा और अभिषेक बनर्जी जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे.

 लस्ट स्टोरी - 3, फोटो- इंस्टाग्राम
लस्ट स्टोरी - 3, फोटो- इंस्टाग्राम

 यह भी पढ़ें: 'शादी के बाद ऐसे सीन क्यों?' 'तबाही' गाने में कियारा के बोल्ड लुक पर बवाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आए निशाने पर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola