NEET विरोध में रणक्षेत्र बना सीतामढ़ी समाहरणालय, उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग और किया पथराव

Updated:
विज्ञापन

उपद्रवियों ने गाड़ियों में लगाई आग और किया पथराव

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

NEET परीक्षा पेपर लीक के विरोध में सीतामढ़ी में शनिवार को छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया. उपद्रवियों ने समाहरणालय में घुसने की कोशिश की, पुलिस पर पथराव किया और कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस घटना में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

विज्ञापन

Sitamarhi News: NEET परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आक्रोश शनिवार को हिंसक हो गया. जिले के मुख्यालय डुमरा स्थित समाहरणालय और आसपास के इलाकों में उपद्रवियों ने भारी हंगामा किया. इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस टीम पर अचानक भीषण पथराव शुरू कर दिया. इस हिंसक हमले में सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन समेत कई महिला और पुरुष पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए.

विज्ञापन


Image

समाहरणालय में घुसने की कोशिश, कई गाड़ियों में लगाई आग

जानकारी के अनुसार, प्रदर्शनकारी समाहरणालय परिसर में जबरन घुसकर हमला करने की फिराक में थे. इसी दौरान स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो गई. उपद्रवियों ने इलाके में बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की और कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया. गाड़ियों से उठती लपटों और उपद्रव के कारण पूरा समाहरणालय परिसर रणक्षेत्र में तब्दील हो गया.


Image

भीड़ को तितर-बितर करने के लिए दागे गए आंसू गैस के गोले

उग्र भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस बल को भारी मशक्कत करनी पड़ी. स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को सैकड़ों चक्र टीयर गैस (आंसू गैस) के गोले छोड़ने पड़े. आंसू गैस के इस्तेमाल के बाद ही उपद्रवी मौके से पीछे हटे.


Image

छावनी में तब्दील हुआ पूरा इलाका, स्थिति तनावपूर्ण

घटना के बाद से इलाके में स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है. पूरे समाहरणालय क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और भारी संख्या में अतिरिक्त बल की तैनाती की गई है. घायल एसपी और अन्य पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रशासन की ओर से लगातार स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन