Jana Nayagan Worldwide Collection: दूसरे दिन 50% गिरी कमाई, फिर भी वर्ल्डवाइड 'जन नायकन' ने 100 करोड़ क्लब में मारी एंट्री

जन नायगन वर्ल्डवाइड कलेक्शन दिन 2, फोटो- इंस्टाग्राम
थलापति विजय की 'जन नायकन' ने रिलीज के महज दो दिनों में 112.50 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. हालांकि दूसरे दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई. जानिए डे 2 बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Jana Nayagan Box Office Collection Day 2: थलापति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने रिलीज के महज दो दिनों में दुनियाभर में 112.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर 100 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है. हालांकि दूसरे दिन इसकी कमाई में पहले दिन के मुकाबले बड़ी गिरावट दर्ज की गई. आइए जानते हैं फिल्म की पूरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट.
Jana Nayagan Worldwide Collection: दूसरे दिन दुनियाभर में कितनी हुई कमाई?
Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 21.15 करोड़ रुपये नेट कमाए. इसके साथ ही दो दिनों में फिल्म का भारत नेट कलेक्शन 63.85 करोड़ रुपये और भारत ग्रॉस कलेक्शन 75 करोड़ रुपये पहुंच गया.
वहीं विदेशों में फिल्म ने दूसरे दिन 10 करोड़ रुपये कमाए. अब तक इसका ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 37.50 करोड़ रुपये हो चुका है. इसी के साथ फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 112.50 करोड़ रुपये पहुंच गया है.
Jana Nayagan Day 2 Collection Drop: दूसरे दिन कमाई में 50% की गिरावट

पहले दिन फिल्म ने 42.70 करोड़ रुपये नेट की दमदार ओपनिंग की थी. लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई घटकर 21.15 करोड़ रुपये रह गई. यानी पहले दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई में करीब 50.5% की गिरावट दर्ज की गई.
हालांकि, बॉक्स ऑफिस एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई फिर से रफ्तार पकड़ सकती है.
Occupancy Report: शाम और रात के शो में बढ़ी भीड़
| शो | ऑक्यूपेंसी |
| सुबह | 32.77% |
| दोपहर | 37.23% |
| शाम | 47.00% |
| रात | 60.31% |
| कुल ऑक्यूपेंसी | 44.33% |
यानी जैसे-जैसे दिन बढ़ा, सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या भी बढ़ती गई. सबसे ज्यादा भीड़ रात के शो में देखने को मिली.
Language Wise Collection: किस भाषा में सबसे ज्यादा कमाई हुई?
दूसरे दिन भी फिल्म के तमिल वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की.
- तमिल - 17.95 करोड़ रुपये
- हिंदी - 1.85 करोड़ रुपये
- तेलुगु - 1.35 करोड़ रुपये
इससे साफ है कि फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार तमिल दर्शकों से मिल रहा है.
Jana Nayagan Cast: फिल्म में कौन-कौन हैं?
एच. विनोथ के निर्देशन में बनी 'जन नायकन' में थलापति विजय के साथ पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, ममिता बैजू, प्रियामणि, गौतम वासुदेव मेनन और प्रकाश राज अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. विजय के 30 साल लंबे फिल्मी करियर की आखिरी फिल्म मानी जा रही 'जना नायकन' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










