CM योगी के गृह जिले में एक साथ "42 पुलिसकर्मी" हुए लाइन हाजिर, SSP डॉ. कौस्तुभ की कार्रवाई से विभाग में हड़कंप

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर (AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ ने एक साथ 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक एक्शन देखने को मिला है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. कौस्तुभ ने एक साथ 42 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया. इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. इसे कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अनुशासन मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.

विज्ञापन

सात दरोगा, एक मुख्य आरक्षी और 34 सिपाहियों पर कार्रवाई

एसएसपी के आदेश के मुताबिक लाइन हाजिर किए गए पुलिसकर्मियों में सात उपनिरीक्षक (दरोगा), एक मुख्य आरक्षी और 34 आरक्षी शामिल हैं. लाइन हाजिर किए गए उपनिरीक्षकों में टीपी नगर चौकी के विजय प्रताप सिंह, विश्वविद्यालय चौकी के गिरीश मिश्र, कैंट के शक्ति रंजन, गुलरिहा के अभिषेक कुशवाहा, हरपुर बुदहट के ओम प्रकाश, कैंपियरगंज के अमित सिंह और रामगढ़ताल के उपेंद्र कुमार का नाम शामिल है. वहीं गोरखनाथ थाने के मुख्य आरक्षी राजेश सिंह को भी पुलिस लाइन भेजा गया है.

कई थानों के सिपाहियों को भी हटाया गया

इसके अलावा कोतवाली, तिवारीपुर, गगहा, शाहपुर, हरपुर बुदहट, कैंपियरगंज, पीपीगंज, झंगहा, गीडा, सहजनवा, बेलघाट, खोराबार, चिलुआताल, रामगढ़ताल, बड़हलगंज, पिपराइच, उरुवा, गोरखनाथ, राजघाट, कैंट, गुलरिहा, गोला और चौरीचौरा समेत कई थानों में तैनात 34 आरक्षियों को भी उनके वर्तमान कार्यस्थलों से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया.

अनुशासन और जवाबदेही का स्पष्ट संदेश

पुलिस महकमे में इस कार्रवाई को अनुशासन मजबूत करने और कार्यप्रणाली में सुधार की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है. माना जा रहा है कि एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने साफ संकेत दिया है कि ड्यूटी में लापरवाही, शिथिलता और गैर-जिम्मेदाराना रवैया किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस कार्रवाई के बाद पुलिसकर्मियों में सतर्कता बढ़ गई है और चर्चा है कि आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रह सकती है.

गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपी गिरफ्तार

उधर, अपराधियों के खिलाफ भी गोरखपुर पुलिस का अभियान जारी है. झंगहा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गुड्डू निषाद उर्फ रामबाबू उर्फ रामकुमार और सीताराम को लक्ष्मीपुर-बेलीपार मार्ग स्थित तरकुलानी नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, नकबजनी समेत कई संगीन मुकदमे दर्ज हैं.

यह भी पढ़ें: बलिया "सिंहपुर" के 52 बीघा पोखरा पर अवैध कब्जे की गूंज लखनऊ तक, पूर्व IG ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola