Darbhanga News: बहेड़ी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, एक गंभीर घायल

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा तब हुआ जब तीनों मजदूरी करके लौट रहे थे.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा हथौड़ी-सुरहाचट्टी मुख्य सड़क पर मोइन महुआ गांव के समीप हुआ. सूचना मिलते ही बहेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया.

विज्ञापन

मजदूरी कर लौटने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, तीनों मजदूरी कर बाइक से समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित रहटोली गांव लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि मो. आजाद (35) और मो. तबरेज (40) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतकों की हुई पहचान, घायल का डीएमसीएच में इलाज

मृतकों की पहचान रहटोली निवासी मो. नवीजुल रहमान के पुत्र मो. आजाद और मो. शाबीर के पुत्र मो. तबरेज के रूप में हुई है. वहीं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है.

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन की तलाश

बहेड़ी थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर वाहन की पहचान करने में जुटी है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: प्रस्तावित आक्रोश मार्च को लेकर SSP ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन