Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों को बधाई और सरकार को चेतावनी

Updated:
विज्ञापन
राहुल गांधी प्रेस को संबोधित करते हुए, फोटो एक्स

राहुल गांधी प्रेस को संबोधित करते हुए, फोटो एक्स

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसके लिए छात्रों को बधाई दी और कहा आपपर गर्व है.

विज्ञापन

राहुल गांधी ने कहा, "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा व्यवस्था को फिर से बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह एक प्रतीकात्मक कदम है क्योंकि वे खुद एक प्रतीक थे, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा कदम है. मैं हर उस छात्र और युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के लिए, देश के भविष्य के लिए और संविधान की रक्षा के लिए लड़े. मुझे आप पर गर्व है. बहुत बढ़िया."

अभी भी दो मांगें बाकी हैं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा, मैं सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि दो मांगें अभी भी बाकी हैं.

  • पहला और सबसे महत्वपूर्ण: जिस किसी ने भी हमारे छात्रों पर हाथ उठाया है, उन पर गोलियां चलाई हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
  • दूसरी और आखिरी मांग: भारत के प्रधानमंत्री को भारत के छात्रों के सम्मान में और भारत के भविष्य के सम्मान में देश से माफी मांगनी चाहिए.


यह अन्य वर्गों के लिए संकेत है : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की जीत पर कहा, "यह समाज के अन्य वर्गों के लिए भी एक संकेत है. किसानों, मजदूरों, गरीबों और हर उस व्यक्ति के लिए, जिस पर यह सरकार हमला और अत्याचार कर रही है. आप में क्षमता है, साहस है; खड़े होइए, डरो मत!"

राहुल गांधी ने मोदी सरकार को हटाने की अपील की

राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने का अह्वान करते हुए कहा, "यह सरकार जो भारत को तोड़ रही है, हमारे संविधान को नष्ट कर रही है और हमारे संस्थानों पर कब्जा कर रही है."

ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम

ये भी पढ़ें: "कॉकरोच से पंगा न लें": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त

ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्न

ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम

ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके के माता-पिता, आंखों से छलके खुशी के आंसू


विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola