Mental Health: दिमाग में आ रहे उल्टे-पुल्टे ख्यालों से हैं परेशान? जानें मन को कंट्रोल में रखने का सबसे आसान तरीका

AI Generated Image
Mental Health: अगर आपके दिमाग में दिनभर उल्टे-पुल्टे ख्याल आते रहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दिमाग को कंट्रोल में रख सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे.
Mental Health: अगर आपके दिमाग में हमेशा कुछ न कुछ चलता ही रहता है और वह कभी भी शांत नहीं रहता तो आज की यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम की और काफी ज्यादा मददगार साबित होने वाली है. आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने दिमाग में आने वाले इन उल्टे-पुल्टे ख्यालों को काबू में कर सकते हैं. जब आप इन टिप्स को अपनाएंगे तो आपका दिमाग काफी हद तक शांत रहने लगेगा.
पसंदीदा चीजें करें
अगर आप अपने दिमाग में आ रहे ख्यालों को काबू में रखना चाहते हैं तो आपको अपनी पसंद की चीजों को करना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके दिमाग को एक अलग शांति का एहसास होता है.
ये भी पढ़ें: Mental Health: इन आदतों से दूर होगा आपका एंग्जायटी और डिप्रेशन, डेली रूटीन में जरूर करें शामिल
ये भी पढ़ें: Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें
वर्कआउट करना शुरू करें
अगर आपके दिमाग में बिना रुके एक के बाद एक ख्याल आ रहे हैं तो इसे काबू में करने के लिए आप वर्कआउट करना भी शुरू कर सकते हैं. जब आप वर्कआउट करना शुरू करते हैं तो आपका दिमाग काफी हद तक शांत हो जाता है और आपको चीजों में फोकस करने में भी आसानी होती है.
थॉट्स को लिखना कर दें शुरू
अगर आप अपने दिमाग में आ रहे अजीबों-गरीब थॉट्स को काबू में रखना चाहते हैं तो आपको उन्हें एक जगह पर लिखकर रखना शुरू कर देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपका मन काबू में रहता है.
घूमने-फिरने निकल जाएं
कब आप कुछ भी नहीं करते हैं या फिर चुपचाप बैठे रहते हैं तो ऐसे में आपका मन सबसे ज्यादा भटकता है या फिर ऐसे में ही आपके दिमाग में जैसे-तैसे ख्यालों का आना शुरू होता है. अगर आप इस समस्या से बचे रहना चाहते हैं तो आपको घूमना-फिरना भी शुरू कर देना चाहिए. नियमित तौर पर घूमना-फिरना भी आपके मेंटल हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By सौरभ पोद्दार
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










