ePaper

Mental Health: सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठने के हैं कई चमत्कारी फायदे, आप भी जानें

Updated at : 22 Jan 2025 2:52 PM (IST)
विज्ञापन
benefits of waking up early

benefits of waking up early

Mental Health: अगर आप सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठते हैं तो इससे सिर्फ आपको शारीरिक तौर पर ही नहीं बल्कि मानसिक तौर पर भी फायदे होते हैं. इस आर्टिकल में हम आपको इन्हीं फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

विज्ञापन

Mental Health: आज के बिजी लाइफस्टाइल में हम रात को देर से सोते हैं और सुबह को और भी देर से सोकर उठते हैं. लंबे समय तक इसी रूटीन को फॉलो करते हैं तो हमें सिर्फ शारीरिक तौर पर ही नहीं, बल्कि मानसिक तौर पर भी कई तरह के नुकसान होते हैं. जानकारों के अनुसार या फिर अगर देखें तो भारतीय संस्कृति में हमेशा सुबह 3 बजे से लेकर 5 बजे के बीच उठने की सलाह दी गयी है. माना जाता है आप अगर इस समय में उठते हैं तो आपको कई तरह के फायदे होते हैं जो आगे चलकर आपके जीवन में दिखाई देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको सुबह जल्दी सोकर उठने की वजह से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते है.

इमोशंस पर कंट्रोल

जब आप सुबह 3 बजे से 5 बजे सोकर उठते हैं तो ऐसे में आपका दिमाग पूरी तरह से शांत रहता है. जब आपका दिमाग शांत रहता है तो आप अपनी भावनाओं पर बेहतर तरीके से काबू रख पाते हैं. सुबह उठकर माइंडफुलनेस प्रैक्टिस करना एक तरह का मेंटल एक्ससरसाइज है जिसे सुबह के समय प्रैक्टिस करना बेहतर है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

बेहतर एनर्जी

जब आप सुबह 3 से लेकर 5 बजे के बीच सोकर उठते हैं तो इस समय आपको यह दुनिया पूरी शांत लगती है. कहीं भी शोर-शराबा नहीं होता है और ना ही कोई रोक टोक. अगर आप भगवान के साथ जुड़ना चाहते हैं तो यह आपके लिए सबसे बेहतर समय है. जानकारों के अनुसार सुबह के इस समय आध्यात्मिक एनर्जी सबसे बेहतर होती है.

बेहतर फोकस

अगर आप पढ़ाई कर रहे हैं या फिर चीजों को याद करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको सुबह 3 से 5 बजे के बीच उठना चाहिए। इस समय आपको चीजें ज्यादा बेहतर तरीके से याद रह जाती हैं.

बेहतर क्लियरिटी

अगर आपका दिमाग सही तरीके से सोच-समझ नहीं पाता है तो ऐसे में आपको सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच सोकर उठना शुरू कर देना चाहिए. इस समय सोकर उठने से आप क्रिएटिव होते हैं और आपका दिमाग बेहतर तरीके से बिना उलझन के चीजों को समझ पाता है. अगर आप फैसले नहीं ले पाते हैं तो इस समय सोकर उठने से आपको फायदा हो सकता है.

ये भी पढ़ें: Health Tips: क्या आप जानते हैं सर्दियों में रोजाना एक ग्लास गर्म पानी पीने के फायदे? जानकर चौंक जाएंगे आप

विज्ञापन
Saurabh Poddar

लेखक के बारे में

By Saurabh Poddar

मैं सौरभ पोद्दार, पिछले लगभग 3 सालों से लाइफस्टाइल बीट पर लेखन कर रहा हूं. इस दौरान मैंने लाइफस्टाइल से जुड़े कई ऐसे विषयों को कवर किया है, जो न सिर्फ ट्रेंड में रहते हैं बल्कि आम पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से भी सीधे जुड़े होते हैं. मेरी लेखनी का फोकस हमेशा सरल, यूजर-फ्रेंडली और भरोसेमंद भाषा में जानकारी देना रहा है, ताकि हर वर्ग का पाठक कंटेंट को आसानी से समझ सके. फैशन, हेल्थ, फिटनेस, ब्यूटी, रिलेशनशिप, ट्रैवल और सोशल ट्रेंड्स जैसे विषयों पर लिखना मुझे खास तौर पर पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola