Health Tips: अगर शरीर में दिखने लगे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, कैंसर के हो सकते हैं लक्षण

Updated:
विज्ञापन
early cancer symptoms

early cancer symptoms

Health Tips: कैंसर एक जानलेवा बीमारी है, ऐसे में इसके शुरूआती लक्षणों को पहचानना काफी जरूरी हो जाता है. जानकारी की कमी और शरीर में हो रहे बदलावों को नजरंदाज करने की वजह से इसके इलाज में दिक्कतें आ सकती है.

विज्ञापन

Health Tips: कैंसर को एक घातक और जानलेवा बीमारी के रूप में जाना जाता है. कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो धीरे धीरे बढ़ती है. इससे बचने का उपाय है इसके लक्षणोंं का समय पर पता चले ताकि इसका इलाज करने में आसानी हो. कई बार मरीजों को इस बीमारी को इस बारे में जानकारी की कमी होती है और शरीर में हो रहे बदलावों को वे नजरंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से इसके इलाज में दिक्कत सामने आती है. कैंसर की बीमारी में कुछ सामान्य लक्षणोंं के बारे में जानना जरूरी है ताकि समय रहते इस बीमारी के बारे में पता चल सके और आप समय रहते अपनी जांच करवा कर जान बचा सकें.

वजन घटना

अगर आप रोजाना सही डायट का सेवन करते हैं फिर भी आपका वजन घट रहा है तो इसे अनदेखा बिल्कुल भी न करें. कैंसर के कारण मरीजों में वजन अचानक से घटने लगता है. कई बार अच्छी डायट लेने के बाद भी थकान का अनुभव हो सकता है.

हेल्थ से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरें यहां पढ़ें

ये भी पढ़ें: Health Tips: सेहत को होगा दोगुना फायदा, खाने से पहले कभी भी न छीलें ये सब्जियां

ये भी पढ़ें: Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

गांठ होना

अगर स्किन में कहीं पर गांठ हो. महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के शुरूआती लक्षणोंं में स्तन में गांठ या सूजन के अलावा अगर स्किन लाल हो तो इसे नजरंदाज न करें और जल्द से जल्द डॉक्टर से सलाह लें.

मुंह के छाले

अगर आपके मुंह में छालों की समस्या बनी हुई है और दवाई लेने से भी कोई असर नहीं हो रहा है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ये भी कैंसर के लक्षण हो सकते हैं.

खांसी की समस्या

सर्दी-खासी होने पर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन, अगर खांसी कई हफ्तों से चल रही है तो आपको इसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. यह लंग कैंसर के लक्षण हो सकते हैं. अगर खांसी के बाद खून आता है तो यह कैंसर का लक्षण हो सकता है. श्वेता वैद्य

ये भी पढ़ें: Health Tips: डायबिटीज के मरीज बेफिक्र होकर खा सकते हैं ये फल, नहीं बढ़ता ब्लड शुगर लेवल

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola