Health Tips: इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, फेफड़े खराब होने से पहले के हैं संकेत

Updated:
विज्ञापन
lungs

lungs

Health Tips: अगर आपको ये लक्षण दिखाई दे तो आपको कभी भी इन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सभी लक्षण फेफड़े के डैमेज होने की तरफ इशारा करते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

Health Tips: अगर हम एक हेल्दी जीवन जीना चाहते हैं तो इसके लिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि हमारे फेफड़े भी हेल्दी रहें. हमारे जो फेफड़े होते हैं वह हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक होता है. यह ऑक्सीजन को खून तक पहुंचाने का काम करते हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि हमारे फेफड़े खराब हो जाते हैं जिसका असर हमारे पूरे सेहत पर दिखने लगता है. लेकिन क्या फेफड़े अचानक ही खराब होते हैं? जी नहीं, फेफड़ों के खराब होने से पहले कुछ लक्षण दिखाई देते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको उन्हीं लक्षणों के बारे में बताने जा रहे है जो अगर आपको दिखाई दे तो आपको इन्हें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. ये सभी संकेत फेफड़े के खराब होने की तरफ इशारा करते हैं.

सांस का फूलना

जब हम कोई काफी मेहनत भरा काम करते हैं या फिर फिजिकली काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं तो ऐसे में सांस का फूलना एक आम बात है. लेकिन, अगर छोटे-मोटे काम या फिर खांसते हुए ही आपकी सांसें फूलने लगे तो यह एक चिंता का विषय है. अगर आप यह देख रहे हैं कि आपकी सांसें बार-बार फूल रही है तो यह फेफड़ों के खराब होने की तरफ इशारा करता है.

बार-बार खांसी

अगर आपको रात को सोते समय बार-बार खांसी होती है तो यह भी एक लक्षण है फेफड़ों के खराब होने का. अगर आप सो रहे हैं और आपको बार-बार खांसी आ रही है तो यह लंग्स में हुए इन्फेक्शन की तरफ इशारा करता है. अगर आपकी खांसी अचानक बढ़ गयी है या फिर रुक-रुक कर हो रही है तो आपको फेफड़े से जुड़ी कोई गंभीर बीमारी हो सकती है.

सांस लेने में दिक्कत होना

जब हमारे फेफड़े खराब होने लगते हैं तो हमें सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ता है. जब आपके फेफड़े खराब होते हैं तो थोड़ा सा वॉक करने से भी आपको सांसें लेने में परेशानी हो सकती है. कई बार आपको घरघराहट की आवाज भी सुनाई देती है.

खांसते समय सीने में दर्द

अगर आपको खांसते समय सीने में दर्द का एहसास होता है तो आपको सतर्क हो जाना चाहिए. ऐसा बार-बार होना फेफड़ों में कुछ खतरनाक बीमारी के लक्षण हो सकते हैं. अगर आपको खांसते समय सीने में दर्द महसूस हो तो यह इन्फेक्शन या फिर किसी भी तरह के सूजन की तरफ इशारा करता है.

विज्ञापन
सौरभ पोद्दार

लेखक के बारे में

By सौरभ पोद्दार

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola