मुकेश अंबानी भारत के घर-घर में पहुंचाएंगे एलन मस्क का इंटरनेट, जियो स्टोर्स में मिलेगा स्टारलिंक का सामान

Published by :Rajeev Kumar
Published at :26 Apr 2025 2:28 PM (IST)
विज्ञापन
Space Internet

Digital India के सपने को कैसे पूरा करेगा Starlink और Jio Satellite का स्पेस इंटरनेट

Starlink Jio News: Reliance Jio और SpaceX की पार्टनरशिप के तहत जल्द ही Jio स्टोर्स पर Starlink हार्डवेयर और इंटरनेट सेवा मिलने लगेगी. जानिए कब और कैसे मिलेगी यह सेवा, और क्या है इसका फायदा?

विज्ञापन

Starlink Jio News: अब देश के दूर-दराज इलाकों तक भी सुपरफास्ट इंटरनेट पहुंचाएगी Starlink और Jio की जोड़ी. भारत में इंटरनेट क्रांति को और आगे बढ़ाते हुए Reliance Jio अब Elon Musk की कंपनी SpaceX के साथ मिलकर Starlink इंटरनेट सेवाएं शुरू करने जा रही है. ताजारिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio जल्द ही अपने रिटेल स्टोर्स पर Starlink हार्डवेयर की बिक्री शुरू करेगा. यानी, अब आप अपने नजदीकी Jio Store से Starlink ब्रॉडबैंड किट खरीद पाएंगे.

Starlink Jio News: मंजूरी मिलते ही शुरू होगी सेवा

हालांकि यह सर्विस फिलहाल लॉन्च नहीं हुई है. इसका लॉन्च भारत सरकार से मिलने वाली मंजूरी पर निर्भर करता है. जैसे ही SpaceX को भारत में ब्रॉडबैंड सेवा देने की मंजूरी मिलती है, वैसे ही Jio स्टोर्स पर Starlink से जुड़ी सभी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी.

यह भी पढ़ें: Airtel के बाद Jio ने भी StarLink सर्विस देने के लिए Elon Musk की SpaceX से हाथ मिलाया

यह भी पढ़ें: India में X बना No.1 News App! Elon Musk ने दिया एक शब्द का धमाकेदार रिएक्शन

यह भी पढ़ें: Jio के ये 3 प्लान्स हैं बेहद खास, डेली 3GB डेटा के साथ मिलता है 3 महीनों का JioHotstar सब्सक्रिप्शन

यह भी पढ़ें: Jio ने 46 करोड़ यूजर्स को कराई मौज, लॉन्च हुआ 98 दिनों की वैलिडिटी के साथ डेली 2GB डेटा वाला प्लान

Starlink Jio News: क्या मिलेगा जियो स्टोर्स में?

Starlink कनेक्शन के लिए जरूरी हाई-टेक हार्डवेयर

इंस्टॉलेशन और एक्टिवेशन के लिए कस्टमर सपोर्ट

भारत के गांवों और पहाड़ी इलाकों में भी इंटरनेट की पहुंच.

Starlink Jio News: जियो के 488 मिलियन यूजर्स को मिलेगा फायदा

Jio के पास 488 मिलियन यूजर बेस है, जिसमें से 191 मिलियन यूजर्स5G इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में Starlink की एंट्री Jio के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है, खासकर उन इलाकों में जहां नेटवर्क पहुंच अभी भी चुनौती है.

Starlink Jio News: एयरटेल भी है रेस में

Jio की तरह Airtel ने भी SpaceX के साथ साझेदारी की है. जानकारों का कहना है कि Starlink को अगर Jio और Airtel जैसे टेलीकॉम प्लेयर्स के साथ जोड़ा जाता है, तो इससे कीमतें किफायती रहेंगी और सेवा की गुणवत्ता भी बेहतर होगी.

यह भी पढ़ें: Jio अपने यूजर्स पर मेहरबान, बढ़ा दिया ‘अनलिमिटेड ऑफर’, फ्री में उठाएं JioHotstar का मजा!

यह भी पढ़ें: Jio ने हर महीने रिचार्ज करने की झंझट से दिलाया छुटकारा, कम कीमत में दिए अनलिमिटेड बेनिफिट्स

यह भी पढ़ें: Airtel और Jio के 90 दिन वाले प्लान में कौन है बेहतर? जानें पूरा मुकाबला

यह भी पढ़ें: ₹100 वाला जियो का प्लान देता है 90 दिनों की वैलिडिटी, ये है बेस्ट डील

विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola