लॉन्च के कुछ महीने बाद ही Samsung Galaxy S26 Ultra हुआ ₹15,000 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत

Updated:
विज्ञापन

सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा (फोटो: samsung.com)

Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत में भारत में ₹15,000 तक की कटौती हुई है. 512GB मॉडल अब ₹1,44,999 में मिल रहा है. Flipkart पर क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 कैशबैक भी मिल रहा है.

विज्ञापन

Samsung Galaxy S26 Ultra को इस साल की शुरुआत में भारत समेत दुनियाभर के बाजारों में लॉन्च किया गया था. अब लॉन्च के कुछ महीने बाद ही Samsung ने अपने इस फ्लैगशिप फोन की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है. कंपनी ने भारत में अपने ऑनलाइन स्टोर पर Galaxy S26 Ultra के दो RAM और स्टोरेज वेरिएंट की नई कीमतें अपडेट कर दी हैं.

विज्ञापन

इतना ही नहीं, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी फोन की नई कीमत देखने को मिल रही है. खास बात यह है कि Samsung ने हाल के महीनों में भारत में कई Galaxy मॉडल्स की कीमतें बढ़ाई हैं. इनमें Galaxy F, Galaxy A और Galaxy M सीरीज के फोन शामिल हैं. ऐसे में Galaxy S26 Ultra की कीमत में यह कटौती यूजर्स के लिए काफी दिलचस्प है.

Samsung Galaxy S26 Ultra की नई कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra के 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत घटाई गई है. कीमत में बदलाव के बाद अब फोन का बेस 12GB + 256GB मॉडल भारत में 1,24,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है.

वहीं, Samsung Galaxy S26 Ultra का 512GB स्टोरेज वाला हाई-एंड वेरिएंट अब 15,000 रुपये सस्ता हो गया है. इसकी कीमत घटकर 1,44,999 रुपये पहुंच गई है, जो भारत में लॉन्च के बाद से इस मॉडल की अब तक की सबसे कम कीमत है.

बता दें कि कंपनी ने 25 फरवरी को इसे भारत में लॉन्च किया था. उस वक्त फोन के 512GB मॉडल की कीमत 1,59,999 रुपये रखी गई थी, जबकि Galaxy S26 Ultra की शुरुआती कीमत 1,39,999 रुपये थी.

फोटो: samsung.com
फोटो: samsung.com

Flipkart पर Galaxy S26 Ultra हुआ और सस्ता

Samsung Galaxy S26 Ultra खरीदने वालों के लिए Flipkart पर एक और फायदा मिल रहा है. फोन की कीमत में सीधे ₹15,000 की कटौती के अलावा, Flipkart Axis और Flipkart SBI क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर ₹4,000 का इंस्टेंट कैशबैक भी दिया जा रहा है. यानी दोनों ऑफर्स का फायदा उठाने पर फोन की प्रभावी शुरुआती कीमत ₹1,20,999 रह जाएगी. इस तरह Samsung के फ्लैगशिप Galaxy S26 Ultra पर ग्राहकों को कुल ₹19,000 तक की बचत हो सकती है.

Samsung Galaxy S26 Ultra के फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का कस्टम ऑक्टा-कोर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है. फोन में 6.9 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. खास बात यह है कि Samsung ने इसमें नया Privacy Display फीचर भी जोड़ा है, जो आसपास बैठे लोगों की नजर से स्क्रीन पर चल रही चीजों को बचाने में मदद करता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में क्वाड रियर कैमरा यूनिट दी गई है, जिसमें 200MP का मेन कैमरा सबसे खास है.

ये भी पढ़ें: Samsung Galaxy S25 खरीदने लिए अब ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे, ₹12,000 तक बढ़े दाम; देखें नई कीमत


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola